कोरोना को लेकर रिपोर्ट में सामने आया चौंका देने वाला खुलासा, चिकनपॉक्स की तरह फैलता है डेल्टा वेरिएंट

By अनुराग गुप्ता | Jul 30, 2021

नयी दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी ने भारत समेत दुनिया के तकरीबन हर एक देश में हाहाकार मचाया हुआ है। चीन के वुहान शहर से फैलने वाले इस वायरस ने कई बार अपने प्रकार में बदलाव किया है। लेकिन कोरोना संक्रमण का डेल्टा वेरिएंट सबसे ज्यादा घातक बताया जा रहा है। क्योंकि डेल्टा वेरिएंट चिकन पॉक्स यानि की चेचक की तरह आसानी से फैल सकता है। 

इसे भी पढ़ें: ओलंपिक में बढ़ रहे कोरोना के मामले, आपात स्थिति बढ़ायेगा जापान सरकार 

रिपोर्ट में कहा गया है कि एजेंसी तो तत्काल यह स्वीकार करना चाहिए कि 'अब युद्ध बदल गया है'। इस अध्ययन से परिचित एक अधिकारी ने उम्मीद जताई कि एजेंसी डेल्टा वेरिएंट पर अतिरिक्त डेटा प्रकाशित कर सकती है। अधिकारी के मुताबिक सीडीसी आने वाले डेटा को लेकर काफी चिंतित है। डेल्टा वेरिएंट बहुत बड़ा खतरा है जिसके लिए त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता है।आपको बता दें कि दुनियाभर में एक बार फिर से कोरोना वायरस अपने पैर पसार रहा है और जो भी मामले सामने आ रहे हैं वो डेल्टा वेरिएंट से संबंधित हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में रोजाना औसतन 71 हजार नए मामले सामने आ रहे हैं। डेटा बताता है कि कोरोना वैक्सीन ले चुके लोग संक्रमण को फैला रहे हैं। हालांकि वैक्सीन नहीं लेने वालों की तुलना में यह कम है।

रिपोर्ट में दी गई जानकारी के आधार पर एजेंसियों ने वैक्सीनेट हो चुके लोगों के मास्क पहनने से जुड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं।  

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता