ओलंपिक में बढ़ रहे कोरोना के मामले, आपात स्थिति बढ़ायेगा जापान सरकार

tokyo olympic

जापान में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए आपात स्थिति को बढ़ सकती है।प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा शुक्रवार को आधिकारिक रूप से आपात स्थिति बढ़ाने की घोषणा करने वाले हैं। पांच अन्य क्षेत्र होकाइडो, क्योतो, हयोगो ओर फुकुओवा में आपात पाबंदियां इतनी कड़ी नहीं होंगी।

तोक्यो। ओलंपिक की मेजबानी के दौरान कोविड-19 संक्रमण के रिकार्ड मामलों के बाद जापान शुक्रवार को तोक्यो के पड़ोसी प्रांतों में आपात स्थिति को बढ़ाने के लिये तैयार है। सरकार के एक पैनल ने साईटामा, कानागावा और चिबा तथा ओसाका में सोमवार से आपात स्थिति 31 अगस्त तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है।

इसे भी पढ़ें: कोलंबिया से हारने के बाद मुक्केबाज मैरीकॉम का तोक्यो ओलंपिक का सफर खत्म

तोक्यो में पहले ही कोरोना आपातकाल लगा हुआ है और अगस्त के अंत तक ओकिनावा में भी इस आपात स्थिति को बढ़ा दिया गया है। प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा शुक्रवार को आधिकारिक रूप से आपात स्थिति बढ़ाने की घोषणा करने वाले हैं। पांच अन्य क्षेत्र होकाइडो, क्योतो, हयोगो ओर फुकुओवा में आपात पाबंदियां इतनी कड़ी नहीं होंगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़