दोपहिया वाहन की मांग पिछले वर्ष की तुलना में घटी: इक्रा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 20, 2022

नयी दिल्ली| देश में दोपहिया वाहनों की मांग में कमी बनी हुई है। इसके विपरित यात्री और वाणिज्यिक वाहनों की मांग में पिछले साल की तुलना में उछाल देखने को मिला है। रेटिंग एजेंसी इक्रा द्वारा किए गए एक सर्वे में यह जानकारी दी गई।

इक्रा ने कहा कि वाहन डीलरों की धारणा का पता लगाने के लिए उसने यह सर्वे किया है। विभिन्न खंडों के लिए मौजूदा मांग और आपूर्ति के रुझान को समझने के लिए उसने ग्रामीण, अर्द्धशहरी और महानगर क्षेत्र के दोपहिया, यात्री, वाणिज्यिक वाहन और ट्रैक्टरों की बिक्री करने वाले 22 डीलरों की राय ली है।

सर्वे में करीब 53 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने संकेत दिया कि यात्री वाहन और वाणिज्यिक वाहन खंड में मांग पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर है।

इक्रा ने कहा कि सेमीकंडक्टर की कमी की वजह से वाहनों का उत्पादन प्रभावित हुआ है, जिसके चलते उद्योग आपूर्ति की कमी से जूझ रहा है। मांग, आपूर्ति से अधिक होने के कारण यात्री वाहन खंड सबसे अधिक प्रभावित हुआ है।

इक्रा ने कहा, ‘‘लगभग 92 प्रतिशत यात्री वाहन डीलरों कहा कि आपूर्ति की कमी के कारण पिछले वर्ष की तुलना में प्रतीक्षा अवधि (वेटिंग पीरियड) बढ़ गई है। वहीं 60 प्रतिशत ने कहा कि प्रतीक्षा अवधि की वजह से उपभोक्ता वाहनों की बुकिंग रद्द नहीं कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

रौशनआरा मकबरे के पास अवैध निर्माण पर Delhi High Court सख्त, ASI और MCD अधिकारियों से मांगा हलफनामा

केरल PM-Shri योजना से खुद नहीं हट सकता, शिक्षा मंत्री शमसुद्दीन ने विधानसभा में दी जानकारी

Pathum Nissanka चोट के चलते ODI Tri Series से बाहर, Sri Lanka ने Lahiru Udara को चुना

Maharashtra FDA ने खुले मसालों की बिक्री रोकी, उत्पादन केंद्र पर पैकेजिंग अनिवार्य