पुलिसकर्मियों का प्रदर्शन, गृह सचिव की शाह संग बैठक और सभी मांगें माने जाने के बाद धरना खत्म

By अभिनय आकाश | Nov 05, 2019

दोनों इंसाफ के सिपहसालार दोनों का काम कानून और इंसाफ की हिफाजत करना। लेकिन ऐसी जिम्मेदारी को निभाने वाले जिम्मेदार लोग अगर दुश्मनों की तरह आपस में ही भिड़ जाएंगे तो फिर कानून का क्या होगा और इंसाफ की हिफाजत का क्या होगा? पर अफसोस यही सब हुआ दिल्ली में। एक तरफ कानून तो दूसरी तरफ कानून के कोतवाल इसके बाद जो कुछ हुआ इसमें कितने वकील और पुलिसवाले घायल हुए उसका कोई मतलब नहीं रह जाता क्योंकि इससे जख्मी तो सिर्फ कानून ही हुआ। जिन दो लोगों के कंधो पर कानून की जिम्मेदारी है उन्होंने दिल्ली को ऐसा नाटक दिखा रहे हैं कि बस पूछिए ही मत। लेकिन करीब दस घंटे के बाद प्रदर्शन कर रहे पुलिसवालों ने धरना खत्म कर दिया है। पुलिसवालों की सभी मांग मान ली गई है। पुलिस यूनियन बनाने की मांग भी मान ली गई है। 

 

क्या थी पुलिसवालों की मांग

  • पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन बनाने की मांग
  • पुलिस पर हमला हो तो फौरन कार्रवाई हो
  • पुलिसवालों का निलंबन वापस हो
  • दोषी वकीलों के खिलाफ केस दर्ज हो

इसे भी पढ़ें: पुलिस का सड़कों पर उतरना, भाजपा का नया भारत: सुरजेवाला

बता दें कि इस मामले को लेकर गृह सचिव अजय भल्ला गृह मंत्री अमित शाह से मिले हैं। उन्होंने पुलिस और वकीलों के बीच हुए हिंसक झड़प मामले की जानकारी अमित शाह को दी है। साथ ही दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर चल रहे प्रदर्शन से भी अवगत कराया है। इस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने बार काउंसिल और दिल्ली बार एसोसिएशन को नोटिस जारी किया है। इस मामले में कल फिर सुनवाई होगी। केंद्र ने आरोपी वकीलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

इसे भी पढ़ें: पुलिसकर्मियों का प्रदर्शन जारी, बार काउंसिल और दिल्ली बार एसोसिएशन को HC का नोटिस

गौरतलब है कि तीस हजारी कोर्ट में एक मामूली बात पर पुलिस और वकीलों के बीच भिड़ंत हो गई, बाद में वकीलों ने आगजनी की और पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी. बस इसी वजह से ये विवाद बढ़ता चला गया जो कि एक कोर्ट से दूसरी कोर्ट और एक शहर से दूसरे शहर तक पहुंच गया था। दोनों दिल्ली पुलिस और वकीलों के बीच हिंसक झड़प मामले में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। वकीलों का आरोप है कि पार्किंग एरिया में पुलिस और एक वकील के बीच विवाद हुआ। विरोध करने पर पुलिसकर्मी उसे हवालात ले गए और मारपीट की गई। पुलिस ने जांच करने पहुंची 6 जजों की टीम को भी अंदर नहीं जाने दिया था। वहीं, पुलिस ने कहा- हवालात में कुछ कैदियों के साथ पुलिसकर्मी मौजूद थे। वकील बदला लेने के लिए हवालात में घुसकर हमला करना चाहते थे। जब उन्हें रोका गया तो पुलिस के दो वाहनों में आग लगा दी गई थी और कई अन्य वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया।

प्रमुख खबरें

Karnataka । क्या कोई पंजा आपकी संपत्ति लूट सकता है? Belagavi की जनता से PM Modi ने पूछा सवाल, Congress को दी ये चेतवानी

उधमपुर में आतंकवादियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, गोलीबारी में एक ग्राम रक्षा गार्ड हुआ घायल

12 साल बाद गुरु का वृषभ में हो रहा है गोचर, कैसा होगा इसका असर विभिन्न राशियों पर जानें सिर्फ यहां

बादल ने धर्म का इस्तेमाल हमेशा अपने निहित स्वार्थों के लिए किया : Bhagwant Mann