Bihar में किसान सलाहकारों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठी चार्ज, धारा 144 की गई लागू

By रितिका कमठान | Jul 12, 2023

बिहार में सरकार के फैसलों से नाराजगी सिर्फ शिक्षक अभ्यर्थियों की नहीं है बल्कि इस सूची में अब किसान सलाहकार भी शामिल हो गए है। किसान सलाहकार अब सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर गए है और विरोध करने में जुटे हुए है। हजारों की संख्या में किसान सलाहकार पटना पहुंचे है।

जनसेवक का दर्जा दिए जाने की मांग
किसान सलाहकार बिहार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने हाथ में तिरंगा लेकर उतरे थे। इस दौरान किसान सलाहकारों ने बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सैंकड़ों की संख्या में जुटे सलाहकारों का कहना है कि उन्हें बीते 13 वर्षों से बिहार सरकार ठग रही है। किसान सलाहकारों ने मांग की है कि उन्हें जनसेवक का दर्ज मिलना चाहिए। किसान सलाहकारों ने कहा कि वो अपनी मांग पूरी कराने के लिए घेराव करने निकले थे। उन्होंने नीतीश सरकार से अपील की कि उनकी मांगों को गंभीरता से लिया जाए। कई बार सरकार से मांग पूरी करने की अपील की गई है मगर सरकार इसपर ध्यान नहीं देती।

आश्सावन भी नहीं मिला
प्रदर्शनकारी किसान सलाहकारों के मुताबिक सरकार के लिए वो अपनी सेवाएं दे रहे है। मगर उन्हें जनसेवक का दर्जा भी प्राप्त नहीं है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि हमारी मांग जायज है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर सरकार मांगों को नहीं मानेगी तो आगे भी ऐसे ही प्रदर्शन किया जाएगा।

लाठी चार्ज पर बोले पटना एसडीएम
पटना के एसडीएम श्रीकांत खांडेकर ने कहा कि किसान सलाहकारों को हमें तितर बितर करना पड़ा। इलाके में सीआरपीसी की धारा 144 लागू है। कोई भी विधानसभा के आसपास किसी भी तरह का विरोध प्रदर्शन नहीं कर सकता है। प्रदर्शन करने के लिए गर्दनीबाग पर जाना होगा, वहीं पर प्रदर्शन करने की अनुमति है। अनुमति नहीं होने के बाद भी प्रदर्शनकारी गर्दनीबाग में प्रदर्शन कर सकते है। उन्होंने बताया कि 4-5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अब स्थिति सामान्य है। 

प्रमुख खबरें

Women Reservation Bill पर विपक्ष में पड़ी फूट? जानें Parliament में फेल होने का पूरा Game Plan

UP के लाखों किसानों को Yogi Govt की बड़ी राहत, गेहूं बेचने के लिए Registration की शर्त खत्म

Top 10 Breaking News 20 April 2026 | Delhi Power Tariff Hike | Jammu and Kashmir Udhampur Accident | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

पहाड़ों में चाहिए Peace और सुकून? Summer Vacation के लिए बेस्ट हैं उत्तराखंड की ये 5 Offbeat Destinations