सिरसा में व्यस्त मार्ग पर किसानों का प्रदर्शन, योगेन्द्र यादव को हिरासत में लिया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 07, 2020

चंडीगढ़। हरियाणा के सिरसा जिले में स्वराज इंडिया पार्टी के अध्यक्ष योगेन्द्र यादव और करीब 100 किसानों को एहतियाती तौर पर बुधवार को हिरासत में ले लिया गया। किसानों का यह समूह केन्द्र के नए कृषि कानून के खिलाफ व्यस्त सड़क पर प्रदर्शन कर रहा था जिन्हें पुलिस ने वहां से हटाया। सिरसा के डीसीपी कुलदीप सिंह ने बताया कि यादव के अलावा हरियाणा किसान मंच के प्रमुख प्रहलाद सिंह को भी एहतियाती तौर पर हिरासत में लिया गया है। सिंह ने बताया कि किसान सिरसा में व्यस्त राजमार्ग पर धरना दे रहे थे, जहां प्रशासन ने उन्हें ऐसा करने की अनुमति नहीं दी थी।  उन्होंने कहा, ‘‘किसानों को दशहरा मैदान में धरना देने की अनुमति दी गई थी। हमने उनसे वहां जाने को कहा और उन्हें उपायुक्त कार्यालय के पास एक अन्य स्थान पर जाने का विकल्प दिया गया, लेकिन वे माने नहीं इसलिए हमने उन्हें एहतियाती तौर पर हिरासत में ले लिया।’’ उन्होंने कहा कि किसानों के व्यस्त सड़क के बीच धरना देने की वजह से लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही थी। किसानों को प्रशासन की बसों और अन्य वाहनों में नजदीकी पुलिस थाने ले जाया गया। यादव ने ट्वीट किया, ‘‘प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ, मुझे भी सिरसा में प्रदर्शन स्थल से हिरासत में लेकर पुलिस थाना सदर ले जाया गया।’’ 

इसे भी पढ़ें: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला कोरोना से संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

यादव ने दावा किया कि हरियाणा सरकार किसानों के सवालों से बौखला गई है और ‘‘असंतोष को रोकने के लिए बल’’का इस्तेमाल कर रही है। यादव ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘ मुझे हरियाणा पुलिस ने सिरसा में एक शांतिपूर्ण धरने में शामिल होने के लिए हिरासत में लिया है। धरना स्थल ध्वस्त। लगभग 100 किसानों और नेताओं को गिरफ्तार किया गया। जाहिर है, हरियाणा सरकार किसानों के सवालों से बौखला गई है, असंतोष को रोकने के लिए निर्ममतापूर्वक बल का इस्तेमाल किया गया।’’ उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन इससे और बढ़ेगा।

प्रमुख खबरें

Kharmas 2026: कल से शुरू खरमास! रुक जाएंगे शादी व मांगलिक कार्य, इन मंत्रों से पाएं सूर्य देव और प्रभु श्रीहरि की कृपा

Sambhal Masjid Case: High Court की सख्त टिप्पणी, Law & Order नहीं संभलता तो DM-SP दें इस्तीफा

Top 10 Breaking News | 14 March 2026 | US attack on Kharg Island | PM Modi to visit Kolkata | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Gujarat Budget 2026-27: कौशल, रोजगार और श्रम कल्याण पर खर्च होंगे ₹2,902 करोड़, सरकार का बड़ा ऐलान