Uttar Pradesh Fog Red Alert | उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड का पूर्वानुमान

By रेनू तिवारी | Dec 20, 2025

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में शनिवार को घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया और चेतावनी दी गयी कि अगले दो दिनों तक प्रतिकूल मौसम बने रहने का पूर्वानुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी)ने यह जानकारी दी। लखनऊ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य के बड़े हिस्से में घना कोहरा छाया रहा, जिससे कई जिलों में दृश्यता में भारी गिरावट आई। बयान के मुताबिक, आगरा हवाई अड्डे, प्रयागराज, कानपुर (हवाई अड्डा), बरेली, झांसी और कई अन्य स्थानों पर बहुत घना कोहरा देखा गया तथा दृश्यता 50 मीटर से कम रह गयी।

आईएमडी ने बताया कि लखनऊ, कानपुर, आगरा, प्रयागराज, वाराणसी, बरेली, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, गोरखपुर, अयोध्या, सुल्तानपुर, रायबरेली, सीतापुर, हरदोई, इटावा, मैनपुरी, अलीगढ़ और मथुरा सहित कई जिलों में घने कोहरे का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को, विशेष रूप से सुबह के समय, सावधानी बरतने की सलाह दी है और अधिकारियों से सतर्क रहने का आग्रह किया है।

घने कोहरे की चेतावनी

IMD के अनुसार, 21 दिसंबर की सुबह तक दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश और बिहार में रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 22 दिसंबर तक ऐसा ही रहेगा। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 24 और 25 दिसंबर को भी ऐसी ही स्थिति फिर से देखने को मिल सकती है।

इसके अलावा, 24 दिसंबर तक पूर्वोत्तर भारत में कुछ जगहों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और उत्तरी ओडिशा 21 दिसंबर तक प्रभावित रहेंगे। हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 23 दिसंबर तक, बिहार में 21 और 22 दिसंबर को, पूर्वी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 22 और 23 दिसंबर को, और उत्तराखंड और पंजाब में 23 दिसंबर को भी ऐसी ही स्थिति रहने का अनुमान है। 

प्रमुख खबरें

India in UN on Hormuz | बर्दाश्त नहीं करेंगे...UN में गजब ही भड़क गया भारत

इतिहास रचने का अवसर, Nari Shakti Vandan Bill पर Vote से पहले PM Modi ने सभी दलों से मांगा समर्थन

Bihar CM Samrat Choudhary को जान से मारने की धमकी, Gujarat से हुई सनसनीखेज गिरफ्तारी

Haemophilia Disease: मामूली चोट भी हो सकती है जानलेवा, जानें इस Bleeding Disorder के लक्षण