India in UN on Hormuz | बर्दाश्त नहीं करेंगे...संयुक्त राष्ट्र में गजब ही भड़क गया भारत

By अभिनय आकाश | Apr 17, 2026

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव और खासकर ईरान से जुड़े हालात पर कड़ा और साफ संदेश दिया। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि पी हरीश ने स्थिति पर चिंता जताते हुए संतुलित लेकिन मजबूत बयान रखा। उन्होंने कहा कि 28 फरवरी 2026 से ईरान और खारी क्षेत्र में शुरू हुए संघर्ष के बाद से भारत लगातार चिंतित है। भारत ने सभी देशों से अपील की है कि वह संयम बरतें। हालात को और ना बिगाड़े और आम नागरिकों की सुरक्षा को सबसे ऊपर रखें। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि ने कहा कि भारत के लिए ऊर्जा और आर्थिक सुरक्षा के लिहाज से एक विशेष चिंता का विषय होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरने वाले वाणिज्यिक जहाज हैं। उन्होंने कहा कि इस संघर्ष में वाणिज्यिक जहाजों को सैन्य हमलों का लक्ष्य बनाए जाने की भारत कड़ी निंदा करता है।

इसे भी पढ़ें: Iran-US तनाव से दुनिया भर में तेल का संकट गहराया, Crude Oil Market में हड़कंप

भारत ने दोहराया कि वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाना, निर्दोष नाविकों की जान को खतरे में डालना या होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन और व्यापार की स्वतंत्रता में बाधा डालना पूरी तरह अस्वीकार्य है। पर्वतनेनी ने इस संबंध में अंतरराष्ट्रीय कानून के पालन पर जोर देते हुए कहा कि भारत इस मार्ग से सुरक्षित और निर्बाध नौवहन एवं वैश्विक व्यापार को जल्द बहाल करने की मांग करता है। उन्होंने संघर्ष के दौरान भारतीय नाविकों की मौत पर भी गहरी चिंता जताई। पर्वतनेनी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में ‘पश्चिम एशिया की स्थिति’ पर वीटो पहल के तहत हुई बहस के दौरान ये टिप्पणियां कीं, जो इस महीने की शुरुआत में सुरक्षा परिषद में रूस और चीन द्वारा बहरीन के नेतृत्व में एक प्रस्ताव पर वीटो किए जाने के बाद करायी गयी थी। भारतीय राजदूत ने कहा कि 28 फरवरी से ईरान और खाड़ी क्षेत्र में संघर्ष शुरू होने के बाद से भारत संयम बरतने, तनाव बढ़ाने से बचने और आम नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की लगातार अपील करता रहा है। 

इसे भी पढ़ें: रफ्तार का बादशाह, फिर भी भारत नहीं रहा 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था? क्या है IMF डेटा का पूरा सच

विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस संघर्ष के दौरान क्षेत्र में विभिन्न घटनाओं में आठ भारतीय नागरिकों की मौत हो चुकी है और एक अब भी लापता है। इस संषर्घ के कारण फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी एवं अरब सागर से जोड़ने वाला ओमान और ईरान के बीच अहम तेल मार्ग बाधित हो गया है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कहा है कि इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग के बाधित होने से दुनिया के सबसे गरीब और कमजोर देशों पर इसका गहरा असर पड़ता है।

प्रमुख खबरें

मोदी ने पकड़ी अमेरिका के कई खतरनाक लोगों की गर्दन! दुनिया हैरान

किसानों की आय बढ़ाने पर जोर, कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने Dragon Fruit व Soil Health Lab योजना समीक्षा की

G-7 की मीटिंग से पहले Geneva में हिंसा, PM Modi भी लेने वाले हैं बैठक में हिस्सा

रोमांचक Super Over में India A को श्रीलंका A के हाथों मिली हार, Dambulla में हुआ मुकाबला