पुंछ और राजौरी में सुरक्षाबलों की तैनाती, महबूबा मुफ्ती का सवाल- अगर हालात ठीक तो और फौज क्यों ला रही भाजपा?

By अंकित सिंह | Jan 05, 2023

हाल में ही जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले के मद्देनजर सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त कर दिए गए हैं। जम्मू के सीमावर्ती जिलों राजौरी और पुंछ में सीआरपीएफ के 2000 से अधिक जवानों को तैनात किया गया है। जानकारी के मुताबिक राजौरी और पुंछ जिलों में सुरक्षा को मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया गया है। अब इसको लेकर अब राजनीति भी शुरू हो गई है। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भाजपा पर ही सवाल उठा दिया है। अपने बयान में महबूबा मुफ्ती ने कहा कि यहां और सुरक्षा बल लाने से मसला तो हल नहीं होगा बल्कि यहां पर दो भाइयों को आपस में लड़ाने की स्थिति बन जाएगी। 

प्रमुख खबरें

Jio Platforms समेत 12 कंपनियां अक्टूबर में ला रहीं IPO

बच्चों की सुरक्षा में निवेश करने वाली AI कंपनियों को प्रोत्साहन मिले: WEF विशेषज्ञ Cathy Li

Congress सांसद Bimol Akoijam पर यौन उत्पीड़न के आरोप, Bansuri Swaraj ने Rahul Gandhi से पूछे सवाल

Thane Police ने सेक्स रैकेट से टीवी एक्ट्रेस को छुड़ाया, महिला गिरफ्तार