राज ठाकरे ने फिर दोहराई मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की मांग, उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने किया पलटवार

By अंकित सिंह | Apr 13, 2022

मस्जिदों में लाउडस्पीकर से अजान का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। इन सबके बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने अल्टीमेटम दिया है कि अगर 3 मई तक लाउडस्पीकर मस्जिदों से नहीं हटाई गई तो हनुमान चालीसा बजाएंगे। इसको लेकर अब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का भी बयान सामने आया है। राज ठाकरे पर पलटवार करते हुए अजित पवार ने कहा कि उनके बातों को ज्यादा महत्व नहीं दिया जाना चाहिए। जब सही समय आएगा तब हम निश्चित जवाब देंगे। फिलहाल मेरे पास सभी सवालों के जवाब नहीं है।

इसे भी पढ़ें: राज ठाकरे ने फिर कहा- 3 मई तक मस्जिदों में बंद हो लाउडस्पीकर, वरना हम बजाएंगे हनुमान चालीसा

इसके अलावा राज ठाकरे ने समान नागरिक संहिता की वकालत की और जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करने की जरूरत पर जोर दिया। ठाकरे ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस देश में समान नागरिक संहिता लागू करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनसंख्या वृद्धि को रोकने के लिए एक कानून लाया जाना चाहिए। ठाकरे ने इस आलोचना का जवाब दिया कि वह 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर हमला करते थे, लेकिन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का नोटिस प्राप्त होने के बाद उनके सुर बदल गए। उन्होंने कहा कि ऐसा बिलकुल नहीं है कि उनका राजनीतिक रुख बदलता रहा है। 

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें