धीमी बल्लेबाजी के बावजूद धोनी भाई ने शानदार पारी खेली: बुमराह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 28, 2019

मैनचेस्टर। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लगता है कि महेंद्र सिंह धोनी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ विश्व कप मैच में शानदार पारी खेली और इसके लिये क्रीज पर समय बिताकर उन्होंने सही किया। धोनी की रन बनाने की गति चर्चा का विषय बनी हुई है। गुरूवार को पूर्व कप्तान ने 61 गेंद में 56 रन की पारी खेली जिसमें उन्होंने अंतिम ओवर में 16 रन जुटाये जिससे भारतीय टीम 268 रन का स्कोर बनाने में सफल रही। 

बुमराह ने बीसीसीआई टीवी से कहा कि उन्होंने जो पारी खेली, वह बहुत शानदार थी। कभी कभार आपको लगता है कि वह धीमी बल्लेबाजी कर रहे हैं लेकिन कभी कभार यह अहम होता कि वह समय लें जो उन्होंने किया। उन्होंने कहा कि वह दबाव झेलते हैं। यह बेहतरीन पारी थी जिससे हम 268 रन बना सके जो इस पिच पर अच्छा स्कोर था। वह जानते थे कि बाद में ‘पिंच हिटर’ आयेंगे इसलिये वह क्रीज पर समय बिता सकते थे। युवा खिलाड़ी इस पारी से काफी सीख लेंगे। 

इसे भी पढ़ें: इमरान खान ने विश्व कप में शानदार वापसी के लिए पाक टीम को दी बधाई

बुमराह ने मैच में दो विकेट झटके और हैट्रिक से चूक गये। अपने प्रदर्शन के बारे में दुनिया के नंबर एक गेंदबाज ने कहा कि केमार रोच को हैट्रिक गेंद फेंकते हुए मैं उम्मीद कर रहा था कि वह सोचेगा कि यह तेज यार्कर होगी। इसलिये मैंने सोचा कि मुझे धीमी गेंद फेंकनी चाहिए। मैंने ऐसा किया लेकिन वह इसे रोकने में सफल रहा। लेकिन खुश हूं कि मैं योजना का कार्यान्वयन कर सका।

प्रमुख खबरें

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand