कोविड महामारी के बावजूद 181 नई कंपनियां आईं, 10400 नौकरियां सृजित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 19, 2022

तिरुवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के बावजूद राज्य में सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इस दौरान आईटी पार्क में 181 नई कंपनियां खुली और 10,000 से अधिक नई नौकरियां सृजित हुई। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है, ‘‘विकास से जुड़ी गतिविधियों, आईटी पार्कों पर ध्यान और सरकार की तरफ से दी गयी विभिन्न रियायतों ने न केवल मौजूदा उद्यमियों को बरकरार रखने में मदद की, बल्कि नई कंपनियों को भी आकर्षित किया है।’’

इसे भी पढ़ें: भाजपा में चल रही नफरत की राजनीति के कारण लिया पार्टी छोड़ने का फैसला: बाबुल सुप्रियो

विजयन ने जारी कई निर्माण गतिविधियों और क्षेत्र में नई परियोजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने हाल ही में पेश राज्य के बजट में आईटी क्षेत्र के लिए कई कार्यक्रमों की घोषणा की है। इसमें कन्नूर में नया आईटी पार्क, कोल्लम में पांच लाख वर्ग फुट में आईटी सुविधा केंद्र और सेटेलाइट आईटी पार्क शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव