मीडिया, मनोरंजन उद्योग के 2030 तक 100 अरब डॉलर पर पहुंच जाने का अनुमान: सचिव

Media

देश का मीडिया और मनोरंजन उद्योग दुनिया में तेजी से बढ़ने वाले मीडिया उद्योगों में से एक है और 2030 तक इसके 100 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच जाने का अनुमान है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव अपूर्व चंद्र ने शुक्रवार को दुबई एक्सपो में भारतीय मंडप का उद्घाटन करते हुए यह बात कही।

नयी दिल्ली। देश का मीडिया और मनोरंजन उद्योग दुनिया में तेजी से बढ़ने वाले मीडिया उद्योगों में से एक है और 2030 तक इसके 100 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच जाने का अनुमान है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव अपूर्व चंद्र ने शुक्रवार को दुबई एक्सपो में भारतीय मंडप का उद्घाटन करते हुए यह बात कही। देश का मीडिया और मनोरंजन उद्योग फिलहाल 28 अरब डॉलर का है। उन्होंने कहा कि देश में उद्योग की जरूरत के अनुसार प्रतिभा और रचनात्मक कौशल है।

इसे भी पढ़ें: चौहान ने लंबे समय तक भाजपा के मुख्यमंत्री रहने का रमन सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा

चंद्रा ने ‘एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स’ (एवीजीसी) सामग्री तैयार करने के लिये भारत के साथ सहयोग पर भारतीय मंडप में आयोजित एक गोलमेज चर्चा मेंकहा, ‘‘भारतीय मीडिया और मनोरंजन उद्योग दुनिया में तेजी से बढ़ने वाले मीडिया एवं मनोरंजन उद्योग में से एक है। यह दुनिया में सबसे ज्यादा दिखाई देता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय मीडिया एवं मनोरंजन उद्योग का मूल्य फिलहाल 28 अरब डॉलर है और इसके 2030 तक 12 प्रतिशत की संचयी वृद्धि के साथ 100 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।

इसे भी पढ़ें: गोवा में भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिये सभी विकल्पों पर विचार कर रही कांग्रेस: कामत

भारत के पास उद्योग में आवश्यक प्रतिभा और रचनात्मक कौशल है।’’ चंद्रा ने कहा कि मंत्रालय इस महीने के अंत तक ‘एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स’ पर नीति तैयार करने को लेकर एक कार्यबल का गठन करेगा। इस कदम का मकसद इस क्षेत्र में कंपनियों को और अधिक सुविधा प्रदान करना है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़