देवगौड़ा ने पीएम मोदी से कर्नाटक में आई बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 10, 2019

बेंगलुरु। जद(एस) सुप्रीमो एच डी देवगौड़ा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कर्नाटक में आई बाढ़ को अति गंभीर राष्ट्रीय आपदा घोषित करने को कहा है। पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य में बाढ़ की स्थिति बहुत खराब हो चुकी है।

गौड़ा ने ट्वीट किया, ‘‘ मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करता हूं कि वह कर्नाटक की बाढ़ को अति गंभीर राष्ट्रीय आपदा घोषित करें और जल्द से जल्द अतिरिक्त सहायता पहुंचाए।’’ मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कहा कि बगालकोट के जिला मुख्यालय में 12 लोगों की मौत बाढ़ और बारिश से जुड़ी घटनाओं में हो चुकी है।

प्रमुख खबरें

Sensex और Nifty मामूली बढ़त पर बंद, तीसरे दिन भी बाजार में जारी रही लिवाली

प्याज 116% महंगा होने से Food Inflation 8.94% पर पहुंची, आम बजट पर पड़ा असर

Ola Electric का शुद्ध घाटा दूसरी तिमाही में घटकर हुआ 362 करोड़ रुपये

मेलोनी ने लिया योगी एक्शन तो बम से उड़ाने टूट पड़े कट्टरपंथी, भयंकर बवाल शुरू