जितेंद्र सिंह बोले- कोरोना के खिलाफ जंग में भारत के अनुभव से सीख रहे विकसित देश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2020

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि विकसित देश कोरोना वायरस महामारी से निपटने के मामले में भारत के अनुभव से सीख रहे हैं। सिंह ने देशभर के पूर्व नौकरशाहों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये की गई बातचीत में कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई पर चर्चा की और उन्हें मोदी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी। इसके साथ ही इस मामले में उनकी राय जानी। केंद्रीय कार्मिक मंत्री ने पूर्व नौकरशाहों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सक्रिय तरीके से उठाए गए कदमों की क्रमवार जानकारी दी जिसकी वजह से भारत में अन्य देशों की तुलना में संक्रमितों की संख्या कम है। उन्होंने कहा कि आज यहां तक कि दुनिया के विकसित देश भी भारत की ओर देख रहे हैं और वे कोविड-19 महामारी में भारत के अनुभवों से सीखने का प्रयास कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Amit Shah ने Nepal Flood पर UP और Bihar को किया सतर्क, NDRF तैनात

Barcelona का Julian Alvarez पर बड़ा दांव, President Laporta बोले- डील के लिए आखिरी समय तक करेंगे इंतज़ार

India Japan द्विपक्षीय व्यापार 2030 तक 50 अरब डॉलर पहुंचेगा, ASSOCHAM की रिपोर्ट

Gandak Barrage के सभी 36 फाटक खोले, Bihar में Nepal की बाढ़ के बाद अलर्ट