विकसित देश कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत के अनुभव से सीख रहे: जितेंद्र सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2020

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि विकसित देश कोरोना वायरस महामारी से निपटने के मामले में भारत के अनुभव से सीख रहे हैं। सिंह ने देशभर के पूर्व नौकरशाहों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये की गई बातचीत में कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई पर चर्चा की और उन्हें मोदी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी। इसके साथ ही इस मामले में उनकी राय जानी। 

केंद्रीय कार्मिक मंत्री ने पूर्व नौकरशाहों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सक्रिय तरीके से उठाए गए कदमों की क्रमवार जानकारी दी जिसकी वजह से भारत में अन्य देशों की तुलना में संक्रमितों की संख्या कम है। उन्होंने कहा कि आज यहां तक कि दुनिया के विकसित देश भी भारत की ओर देख रहे हैं और वे कोविड-19 महामारी में भारत के अनुभवों से सीखने का प्रयास कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

FIP ने Aviation Minister Ram Mohan Naidu को लिखा पत्र, AI-171 जांच पैनल में मांगा प्रतिनिधित्व

Asian Games Men Hockey: भारत ने जापान को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

दातों से खोली बोतल और देखते ही देखते पूरी गटक ली...रांची में शराब पीकर टल्ली हुई बंदरिया, सेल्समैन ने वीडियो बना किया वायरल

Asian Games 2026 | एशियन गेम्स में 18 साल की Anahat Singh का ऐतिहासिक धमाका, स्क्वॉश फ़ाइनल में पहुंचकर रचा इतिहास