मोदी राज में मुसलमानों का हुआ विकास, महिलाओं को धुंए से मिली आजादी: शाजिया इल्मी

By अनुराग गुप्ता | Oct 26, 2021

नयी दिल्ली। भारत के प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल प्रभासाक्षी.कॉम की 20वीं वर्षगाँठ पर आयोजित विचार संगम कार्यक्रम में भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता शाजिया इल्मी ने प्रभासाक्षी परिवार को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक कोई नहीं है क्योंकि संविधान ने सभी को बराबर का दर्जा दिया है। 

उन्होंने कहा कि हम लोग जिल्लत बर्दास्त करते हैं कि हम गद्दार हैं। आम आदमी पार्टी से आने के बाद बहुत मुश्किल था। हम लोग कैसे जुड़ गए। आप सोचते हैं कि भाजपा को ज्वाइन करना आसान है।

मोदी राज में महिलाओं का हुआ विकास 

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि मोदी जी के शासन में, 40 फीसदी मुस्लिम बच्चियां ज्यादा स्कूल जा रही हैं... क्या यह जरूरी है या फिर मेरा या गुलाम नबी आजाद का राज्यसभा जाना। उन्होंने कहा कि अभी भी हमें बांटा जा रहा है... जो जिन्ना करते थे वो काम अभी कम्युनिस्ट कर रहे हैं।  

इसे भी पढ़ें: डिजिटल मीडिया, सोशल मीडिया और ओटीटी जैसे प्लेटफॉर्म के लिए आचार संहिता बनाना जरुरी है: तरुण विजय 

शाजिया इल्मी ने कहा कि महिलाओं के लिए जो उज्ज्वला योजना है, उसने धुंए की आंच से राहत दी है... बीमारियों का कोई मजहब नहीं होता है। इस योजना से करीब 68 मुसलिम महिलाओं को इस बीमारी से राहत मिली है। उन्होंने आगे कहा कि मुद्रा योजना से 36 फीसदी मुसलमान भाई, मांओं और युवाओं को लाभ मिला। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि इज्जत घर मेरे लिए है जिसे लोग शौचालय कहते हैं... 22 फीसदी मुसलिम घर उसके लाभार्थी हैं। 

यहां सुने पूरा संबोधन:-  

प्रमुख खबरें

Nautapa 2026 Alert: 25 मई से शुरू होंगे साल के सबसे गर्म 9 दिन, भूलकर भी न करें ये गलतियां

Iran War फिर शुरू होने की संभावना के बीच Modi से मिले Marco Rubio, PM को दिया Trump का खास संदेश

Bihar Bridge Crack: 7 करोड़ का पुल 4 साल में ही धंसा, Corruption को लेकर सड़क पर उतरे लोग

Sarkari Naukri Alert: ग्रेजुएट्स के लिए SSC CGL लाया 12,256 पदों पर Vacancy, ऐसे करें Apply