Sharad Pawar के बयान पर Fadnavis का पलटवार, बोले- अगले साल लाल किले से फिर राष्ट्र को संबोधित करेंगे PM Modi

By अंकित सिंह | Aug 17, 2023

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार ने गुरुवार को भाजपा पर हमला करते हुए पार्टी पर विभिन्न राज्यों में विधिवत निर्वाचित सरकारों को तोड़ने का आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लालकिले से दिए गए भाषण पर तंज कसा। उन्होंने 15 अगस्त के दिन प्रधानमंत्री मोदी ने कहा 'मी पुन्हा येइन' (मैं फिर आऊंगा) मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि ऐसी ही बात महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी कही थी और वह सत्ता में आए लेकिन निचले पद पर। अब इसी को लेकर देवेंद्र फडणवीस की ओर से पलटवार किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: I.N.D.I.A कॉन्क्लेव में शरद पवार के सामने अजित से उनकी मुलाकात का मुद्दा उठाया जाएगा: पटोले

मोदी के साथ पूरा देश

फडणवीस ने कहा, ‘‘हम तीन एक साथ आए हैं। आप शिंदे जी की कार्यशैली के बारे में जानते हैं और आप मेरे और अजित दादा के बारे में भी जानते हैं। हम तीनों का ऐसा मेल है, जिसे कोई चुनौती नहीं दे सकता।’’ भाजपा नेता फडणवीस ने दावा किया कि प्रधानमंत्री अगले साल स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करेंगे क्योंकि पूरा देश मोदी के साथ खड़ा है और वह देश के नागरिकों के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

स्कूल बना कत्लगाह: विरोध करती टीचर को कॉरिडोर में घसीटकर मारी गोली, सिरफिरे आशिक ने बच्चों के सामने मचाया तांडव

Meghalaya High Court का आदेश: सजा पूरी कर चुके विदेशी बंदियों को 28 सितंबर तक निरुद्ध केंद्र भेजें

25 साल पहले भारत ने कैसे अमेरिकी प्रतिबंधों को किया बेअसर! पोखरण-II से लेकर वाशिंगटन के घुटने टेकने तक की पूरी कहानी

Asian Games: 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम में चूकी भारतीय जोड़ी, चौथे नंबर पर रहे