जानिए कहां से मिला कांग्रेस और NCP से भाजपा में आए नेताओं को टिकट ?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 01, 2019

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ भाजपा ने जिन 125 उम्मीदवारों के नामों की पहली सूची जारी की है उनमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल जैसे नाम तो हैं, लेकिन एकनाथ खड़से और विनोद तावड़े जैसे प्रमुख चेहरे इससे नदारद हैं। राज्य के पहले भाजपाई मुख्यमंत्री फडणवीस लगातार पांचवीं बार नागपुर दक्षिण पश्चिम से किस्मत आजमाएंगे, वहीं महाराष्ट्र विधान परिषद के दो बार सदस्य रह चुके पाटिल पहली बार पुणे की कोठरूद सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। सूची में 12 महिला उम्मीदवारों के भी नाम हैं जिनमें सात वर्तमान विधायक हैं।

इसे भी पढ़ें: आदित्य ठाकरे के चुनाव लड़ने से शिवसेना में जागी उम्मीद, पार्टी के आएंगे अच्छे दिन

इस बार कोठरूद से विधायक मेधा कुलकर्णी को पार्टी ने टिकट नहीं दिया है। वहीं मुंबई की मुलुंड सीट से मौजूदा विधायक सरदार तारा सिंह की जगह मिहिर कोटेचा को टिकट दी गयी है। पहली बार जो चेहरे भाजपा के टिकट पर किस्मत आजमाएंगे उनमें फडणवीस के निजी सहायक अभिमन्यु पवार का नाम प्रमुख है जिन्हें लातूर जिले की औसा सीट से भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस और राकांपा से भाजपा में आये कई नेताओं को भी पार्टी ने टिकट दिया है।

इसे भी पढ़ें: लुपिन फाउंडेशन ने शून्य बजट प्राकृतिक खेती में 7000 किसानों को प्रशिक्षित किया

इनमें हर्षवर्धन पाटिल (इंदापुर), राधाकृष्ण विखे पाटिल (शिर्डी), वैभव पिचाड (अकोले), जयकुमार गोरे (मान), मदन भोसले (वाई), राणा जगजीत सिंह पाटिल (तुलजापुर), कालीदास कोलांबकर (वडाला), शिवेंद्रराजे भोसले (सतारा) और संदीप नाइक (ऐरोली) हैं। सूची में पूर्व मंत्री खड़से का नाम नहीं है जिन्हें पार्टी के प्रमुख नेताओं में गिना जाता है। स्कूली शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े का नाम भी सूची से नदारद है। 

प्रमुख खबरें

Sensex और Nifty मामूली बढ़त पर बंद, तीसरे दिन भी बाजार में जारी रही लिवाली

प्याज 116% महंगा होने से Food Inflation 8.94% पर पहुंची, आम बजट पर पड़ा असर

Ola Electric का शुद्ध घाटा दूसरी तिमाही में घटकर हुआ 362 करोड़ रुपये

मेलोनी ने लिया योगी एक्शन तो बम से उड़ाने टूट पड़े कट्टरपंथी, भयंकर बवाल शुरू