Bigg Boss 13 के घर में फिर होगी देवोलीना भट्टाचार्जी की वापसी, साथ लेकर आ रही हैं बड़े राज

By रेनू तिवारी | Dec 20, 2019

 टीवी की गोपी बहू फेम देवोलीना भट्टाचार्जी पीठ में चोट लगने के कारण बिग बॉस के घर से बैघर हो गई थी। सलमान खान ने उन्हें घर से बाहर भेजते वक्त ये कहा था कि ठीक होने के बाद देवोलीना भट्टाचार्जी एक बार फिर बिग बॉस के घर में वापसी करेंगी। अब वो घड़ी आ गई है, जब तीसरी बार देवोलीना भट्टाचार्जी बिग बॉस 13 के घर में वापसी करेंगी। बिग बॉस से जुड़े सूत्रो की मानें तो इस हफ्ते वीकेंड के वार पर देबो घर में वापसी करेंगी। देबो की अब पीठ की चोट काफी हद तक ठीक हो गई हैं और अब वह घर में आने के लिए तैयार है। 

आपको बता दें कि घर से जब सलमान खान ने देवोलीना को बेघर किया था तो बिग बॉस 13 के घर में सीजन 11 के मास्टरमाइंड विकास गुप्ता को उनकी जगह भेजा गया था। विकास गुप्ता दो हफ्तों से  घर में हैं और एक बार कैप्टन भी बन चुके हैं। देवोलीना के घर में लौटने के बाद विकास गुप्ता का घर में सफर खत्म हो जाएगा। बीते एपिसोड में विकास गुप्ता ने भी इस बात को कंफर्म किया है कि उनकी जर्नी शो में शुक्रवार को खत्म हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें: सलमान खान ने कर ली इस जानी- मानी हस्ती से शादी, सबके सामने लगाया मांग में सिंदूर

आपको बता दें कि इस बार घर से बेघर होने के लिए मधुरिमा तुली, विशाल, अरहान खान, सिद्धार्थ शुक्ला, शेफाली बग्गा, असीम रियाज और आरती सिंह नोमिनेटिड हैं। इस सातो में से कोई एक इस हफ्ते घर जाएगा। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर