लोकसभा चुनाव से पहले धनंजय सिंह जेल से रिहा, पत्नी श्रीकला के लिए जौनपुर में करेंगे प्रचार

By रितिका कमठान | May 01, 2024

बाहुबली धनंजय सिंह को जेल से रिहाई मिल गई है। लंबे समय के बाद उन्हें जेल से रिहाई मिली है। अब पूर्वांचल के बाहुबली और पूर्व सांसद धनंजय सिंह इलाहाबाद हाई कोर्ट से मिले आदेश के बाद जेल से रिहा हुए हैं। जेल से निकलने के बाद धनंजय सिंह ने अपने समर्थन में कहा कि उन पर लगाया गया मुकदमा फर्जी है। अगर यह मुकदमा फर्जी नहीं होता तो उन्हें जेल से जमानत नहीं मिलती। जेल से निकलने के बाद उन्होंने यह भी कहा कि अब वह अपनी पत्नी को जौनपुर से चुनाव मैदान में उतारेंगे।

बता दें कि धनंजय सिंह को अपहरण और जबरन वसूली के मामले में जेल में बंद किया हुआ था। बीते 6 मार्च से वह जौनपुर जेल में बंद थे। इसके बाद जौनपुर से बरेली की सेंट्रल जेल में उन्हें हाल ही में शिफ्ट किया गया था। इसी बीच इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। कोर्ट से जमानत मिलने के बाद धनंजय सिंह को बरेली सेंट्रल जेल से रिहा किया गया। बता दें कि धनंजय सिंह को सिर्फ जेल से जमानत मिली है हालांकि उनकी सजा पर कोई रोक नहीं लगाई गई है। ऐसे में वह चुनाव प्रचार तो कर सकते हैं मगर खुद नामांकन प्रचार भर के चुनाव नहीं लड़ सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Punjab Cabinet ने High Court के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया

Akhilesh Yadav ने BJP पर साधा निशाना, बोले- पराए धन को अपना बनाना सत्तारूढ़ दल खूब जानता है

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल