फिल्म शोले में लाइटमैन को गलतियां करने के लिए पैसे दिया करते थे धर्मेंद्र, पढ़िए उनका और हेमा मालिनी का यह किस्सा

By टीम प्रभासाक्षी | Jan 19, 2022

बॉलीवुड में आपने अभिनेता और अभिनेत्रियों के प्यार के कई किस्से सुने होंगे। लेकिन आज हम आपको अभिनेता धर्मेंद्र और बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल कही जाने वाली हेमा मालिनी के प्यार की दास्तां सुनाएंगे। यह दोनों ही बॉलीवुड में आदर्श कपल रूप में जाने जाते हैं, लेकिन इनके लिए अपने प्यार को मंजिल तक पहुंचाना मुश्किलों भरा सफर रहा। कई मुश्किलों को पार करते हुए आखिरकार इनका प्यार शादी तक पहुंचा। दरअसल दोनों के प्यार में सबसे बड़ी मुश्किल थी धर्मेंद्र का पहले शादीशुदा होना। धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के प्यार की यह दास्तां चर्चित होने के साथ-साथ विवादित और दिलचस्प भी रही। कई फिल्मों में यह दोनों साथ नजर आए लेकिन इनके प्यार की शुरुआत फिल्म शोले के सेट से हुई। इसी फिल्म के सेट पर इन दोनों के प्यार से जुड़ा एक मशहूर किस्सा है जो हम आपको सुनाएंगे।

 शोले फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा है की फिल्म की शूटिंग के दौरान धर्मेंद्र लाइटमैन को गलतियां करने के लिए पैसे दिया करते थे ताकि जब वीरू और बसंती का सीन फिल्माया जाए तो लाइटमैन गलती कर दे  और सीन बिगड़ जाए, जिसकी वजह से दोबारा रीटेक करना पड़े। इसका कारण था कि धर्मेंद्र ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के साथ थोड़ा ज्यादा वक्त बिताना चाहते थे और सीन के गड़बड़ होने से उन्हें वक्त बिताने का मौका मिल जाता था।

 बॉलीवुड की सबसे मशहूर फिल्मों में से एक शोले 1975 में रिलीज हुई थी। आज इस फिल्म के इतने बरस गुजर जाने के बाद भी इस फिल्म की लोकप्रियता में कमी नहीं आई है। अगर टीवी पर फिल्म शोले आ रही है तो दर्शक आज भी इस फिल्म को देखना पसंद करते हैं। शोले फिल्म का हर एक किरदार यादगार है चाहे वह किरदार ठाकुर के रूप में संजीव कपूर का हो, गब्बर के रूप में अमजद खान का हो या फिर वह किरदार वीरू और जय का हो सभी किरदार यादगार हैं।

प्रमुख खबरें

मोदी का वादा याद दिलाकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में प्रस्ताव पेश: उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से मांगा पूर्ण राज्य का दर्जा

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!