डुप्लेसिस के दिल में धोनी के लिए है विशेष स्थान, बोले- मैंने उनसे काफी कुछ सीखा है

By अनुराग गुप्ता | Apr 12, 2022

मुंबई। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के बीच में मंगलवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम में मुकाबला होने वाला है। इस मुकाबले से पहले आरसीबी के कप्तान फॉफ डुप्लेसिस ने अपनी पुरानी टीम (सीएसके) से जुड़ी हुई कुछ यादें साझा की। 

10 साल से अधिक समय तक CSK में रहे डुप्लेसिस

फॉफ डुप्लेसिस ने बताया कि मैं 10 साल से अधिक समय तक सीएसके के साथ रहा हूं। मैं उनका बेहद आभारी हूं। इस दौरान उन्होंने एमएस धोनी का जिक्र करते हुए कहा कि मैंने उनसे काफी कुछ सीखा है। मेरे दिल में उनके लिए एक विशेष स्थान है। एमएस धोनी एक शानदार कप्तान भी है, इसलिए मैं ऐसी स्थिति में बैठा हूं जहां मैं भारतीय क्रिकेट के दो महान नेताओं से सीख सकता हूं। 

इसे भी पढ़ें: IPL 2022। छक्का लगाने के बाद त्रिपाठी को हुई इंजरी, क्या 'जडेजा' की रणनीति RCB को कर पाएगी ध्वस्त 

आईपीएल के मौजूदा सीजन में सीएसके को एक भी सफलता नहीं मिली है। सीएसके ने अभी तक चार मुकाबले खेले हैं और सभी के सभी मुकाबले गंवा दिए हैं। जबकि आरसीबी का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है। ऐसे में दोनों टीमें अपनी कुशल रणनीति के साथ डीवाई पाटिल स्टेडियम में एक-दूसरे का सामना करेंगी।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार