दिल्ली के कोच पॉन्टिंग ने कहा- क्रिकेट जगत के महान फिनिशर में से एक धोनी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 11, 2021

दुबई। दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी की दबाव में शांतचित होकर खेली गयी धमाकेदार पारी से चकित थे और उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान को खेल के महानतम ‘फिनिशर’ (मैच का सफल अंत करने वाला) में से एक बताया। धोनी ने अंतिम क्षणों में मैच का सफल अंत करने की अपनी काबिलियत का फिर से बेजोड़ नमूना पेश करके चेन्नई को पहले क्वालीफायर में दिल्ली पर चार विकेट से जीत दिलायी जिससे उनकी टीम नौवीं बार इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल में पहुंचने में सफल रही। चेन्नई को आखिरी ओवर में 13 रन की जरूरत थी और धोनी ने तेज गेंदबाज टॉम कुरेन पर तीन चौके जड़कर अपनी टीम को जीत दिलायी। इससे पहले उन्होंने अवेश खान पर मिडविकेट क्षेत्र में छक्का लगाया था।

प्रमुख खबरें

Mahalakshmi Vrat 2026: मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू क्यों है, धार्मिक मान्यताओं में छिपा है धन और बुद्धि का संदेश

Salamabad Trade Centre: महबूबा मुफ्ती ने उमर अब्दुल्ला से केंद्र के समक्ष मुद्दा उठाने की अपील की

Devendra Fadnavis ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, स्टैंड-अप कॉमेडियन बनने की दी सलाह

Ashiana Housing नए प्रोजेक्ट्स के लिए जमीन खरीदने पर 1000 करोड़ रुपये करेगी निवेश