देश में चल रही तानाशाही, मुद्दों को लोकतांत्रिक तरीके से हल करने के लिए तैयार नहीं PM: खड़गे

By अंकित सिंह | Jul 27, 2021

पेगासस जासूसी मामले को लेकर विपक्ष का केंद्र सरकार पर हमलावर रूख जारी है। कांग्रेस लगातार सरकार पर जासूसी कराने का आरोप लगा रही हैं। इन सब के बीच राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। ANI के मुताबिक मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि देश में तानाशाही चल रही है। नरेंद्र मोदी मुद्दों को लोकतांत्रिक तरीके से हल करने के लिए तैयार नहीं हैं। हम चर्चा के लिए तैयार हैं। सरकार को सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए... हम सभी इस मुद्दे पर लड़ने जा रहे हैं। खड़गे ने कहा कि आईटी अधिनियम कहता है कि निगरानी के लिए अनुमति की आवश्यकता है। इस सरकार ने अनुमति दी (पेगासस के माध्यम से कथित जासूसी के लिए) और न्यायाधीशों, सेना के अधिकारियों, पत्रकारों और विपक्षी नेताओं का जासूसी करवाई गई। दुनिया में कोई लोकतंत्र ऐसा नहीं करेगा। दूसरी ओर सरकार ने कहा है कि वह सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है। केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे और अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर ऑल पार्टी मीटिंग की मांग रखी थी लेकिन कांग्रेस ने इसका बहिष्कार किया। सरकार सारी चर्चाओं पर बहस के लिए तैयार है लेकिन कांग्रेस पार्टी लगातार सदन को बाधित करने में लगी हुई है। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता