गुरमेहर पर नहीं वामपंथियों पर टिप्पणी की थीः रिजिजू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 28, 2017

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने आज कहा कि ‘सेना के शहीद की बेटी के मस्तिष्क को कौन प्रदूषित कर रहा है’ संबंधी उनका बयान वामपंथियों पर केंद्रित था, साथ ही इस बात को रेखांकित किया कि वह अपने विचार व्यक्त करने को स्वतंत्र है। रिजिजू का यह बयान ऐसे समय में आया है जब एक दिन पहले ही उन्होंने सवाल उठाया था कि 20 वर्षीय गुरमेहर कौर के मस्तिष्क को कौन प्रदूषित कर रहा है। इस बयान पर विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी।

गृह राज्य मंत्री रिजिजू ने कहा कि अगर कौर को कोई धमकी मिली है तब उससे सख्ती से निपटा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लेकिन कुछ लोग इस मुद्दे को लेकर राजनीति कर रहे हैं। वामपंथियों के रूख को लेकर आलोचना करते हुए रिजिजू ने कहा कि जब भी भारतीय सैनिक मरते हैं, वे उत्सव मनाते हैं। उन्होंने कहा कि 1962 में जब हम चीन के साथ लड़ाई लड़ रहे थे तब वामपंथी चीनियों का समर्थन कर रहे थे। आज भी जब हमारे सैनिक मरते हैं तब वे उत्सव मनाते हैं। वे विश्वविद्यालयों में जाते हैं और युवाओं को गुमराह करते हैं।

रिजिजू ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ‘अराजक’ करार देते हुए कहा कि वे कुछ ऐसे छात्रों का पक्ष ले रहे हैं जो दिल्ली विश्वविद्यालय में समस्या खड़ी कर रहे हैं। मंत्री ने कांग्रेस से विश्वविद्यालय से दूर रहने को कहा क्योंकि उनकी कोई विचारधारा नहीं है।

प्रमुख खबरें

Jyotiraditya Scindia बोले: दो सदियों से Hindi Journalism राष्ट्र चेतना की रीढ़, राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान।

Rulers have become killers..., अभिषेक बनर्जी हमले पर Mamata आग बबूला, Kharge-Akhilesh ने भी BJP को घेरा

केंद्रीय मंत्री का दावा- पहले गांधी, अब PM Modi हैं India के सबसे बड़े Brand Ambassador

Russia की तस्वीर ने हिलाई दुनिया, रातों-रात पलटी भारत की किस्मत!