क्या कोटा के अस्पताल में बिजली गुल होने से गई महिला की जान ? स्वास्थ्य मंत्री का बयान आया सामने

By अनुराग गुप्ता | Apr 26, 2022

कोटा। राजस्थान के कोटा मेडिकल कॉलेज के नए अस्पताल में बिजली गुल होने की वजह से मरीजों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। इसी बीच एक महिला की भी मौत हो गई। जिसके बाद मृतक के परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में राजस्थान स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा का भी बयान सामने आया है। 

क्या गंभीर बीमारी के चलते हुई महिला की मौत ?

स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि अस्पताल में बिजली गुल होने की वजह से महिला की मौत नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि कोटा अस्पताल में अचानक ओवर वोल्टेज के कारण केबल फॉल्ट हुआ, जिसके कारण लंबे समय तक बिजली गुल थी। मामले में डॉक्टरों का कहना है कि महिला की मृत्यु गंभीर बीमारी के कारण हुई है। अस्पताल में बिजली गुल होने के कारण ऐसा कुछ नहीं हुआ है। बिलजी गुल होने से किसी की मृत्यु थोड़ी ना होती है। 

इसे भी पढ़ें: सोनिया गांधी ने बनाई वरिष्ठ नेताओं की 6 कमिटी, नौ साल बाद फिर राजस्थान में चिंतन शिविर, होगी 'पीके' की एंट्री?

 मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोटा मेडिकल कॉलेज के नए अस्पताल के कई वीडियो सामने आए। जिसके मुताबिक बिजली गुल होने के बाद मरीजों को काफी परेशानियां हुईं और टॉर्च की रोशनी में इंजेक्शन और दवाईयां देनी पड़ी। इस दौरान एक महिला की भी मौत हो गई। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने महिला की मौत के पीछे बिजली की समस्या का खंडन किया है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने Devendra Fadnavis को लिखा पत्र, आदिवासी छात्रों की मांग उठाई

Karnataka में IPC करेगी ₹83,480 करोड़ का निवेश, बनेगा Data Centre

Bajaj Auto अगले 45 दिनों में उतारेगी 3 नए उत्पाद, 2 नए ब्रांड भी करेगी पेश

Jyotiraditya Scindia ने पेश किया Dak Seva App, घर बैठे मिलेंगी डाक विभाग की सुविधाएं