राजनीति विज्ञान के प्रश्नपत्र में पूछी गईं कांग्रेस की उपलब्धियां, भाजपा ने गहलोत सरकार पर साधा निशाना

students
प्रतिरूप फोटो
ANI Image

मंत्रालय ने एक पत्र में कहा कि प्रश्न पत्र की प्रासंगिक प्रतियों के साथ मीडिया के एक वर्ग में समाचार प्रकाशित हुआ है। इस समाचार को लेकर राज्य सरकार की टिप्पणियां और संबंधित जानकारी विभाग को भेजी जा सकती हैं। भाजपा ने इस मुद्दे पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी निशाना साधा।

नयी दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने 12वीं कक्षा के राजनीति विज्ञान के प्रश्नपत्र में कथित तौर पर कांग्रेस पार्टी की उपलब्धियों के बारे में छह प्रश्न पूछे जाने को लेकर राजस्थान के शिक्षा विभाग को पत्र लिखा है। मंत्रालय ने एक पत्र में कहा, प्रश्न पत्र की प्रासंगिक प्रतियों के साथ मीडिया के एक वर्ग में समाचार प्रकाशित हुआ है। इस समाचार को लेकर राज्य सरकार की टिप्पणियां और संबंधित जानकारी विभाग को भेजी जा सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें: सोनिया गांधी ने बनाई वरिष्ठ नेताओं की 6 कमिटी, नौ साल बाद फिर राजस्थान में चिंतन शिविर, होगी 'पीके' की एंट्री? 

भाजपा ने इस मुद्दे पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी निशाना साधा। पार्टी ने ट्वीट किया, राजनीति विज्ञान के इस प्रश्न पत्र को देखकर कई छात्रों को तो यह भी समझ नहीं आया कि परीक्षा राजनीति विज्ञान की थी या कांग्रेस के इतिहास की।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़