यूक्रेन युद्ध को लेकर क्या ट्रंप-पुतिन में हुई बातचीत? क्रेमलिन की तरफ से आया बड़ा अपडेट

By अभिनय आकाश | Feb 10, 2025

शपथ लेने के बाद 24 घंटे में रूस यूक्रेन युद्ध रुकवा देने का दावा करने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की है। ट्रम्प ने कहा है कि रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए रूसी राष्ट्रपति पुतिन से बातचीत की है। ट्रम्प ने कहा कि युद्ध में 10 लाख रूसी और 7 लाख यूक्रेनी सैनिक मारे गए हैं। ट्रम्प ने कहा कि पुतिन को युद्ध में हो रही हत्याओं की 'परवाह है'। पुतिन भी चाहते हैं कि मौतें रुके। हालांकि, ट्रम्प ने यह नहीं बताया कि क्या पुतिन ने जंग रोकने के लिए कोई ठोस प्रतिबद्धता पेश की है? क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि वे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच यूक्रेन युद्ध पर हुई कथित बातचीत की न तो पुष्टि कर सकते हैं और न ही खंडन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: PM Modi France- America Visit: फ्रांस के लिए पीएम मोदी ने भरी उड़ान, रवाना होने से पहले ट्रंप को लेकर दिया क्या बयान?

वाल्ट्ज ने यह भी रेखांकित किया कि ट्रंप प्रशासन इस सप्ताह की बैठकों में, यूक्रेन को अमेरिका द्वारा दी जा रही कुछ सहायता वापस लेने पर बातचीत शुरू कर सकता है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन का समर्थन करने में यूरोपीय सहयोगियों को भी बड़ी भूमिका निभानी होगी।

प्रमुख खबरें

France Social Media Ban: 15 साल से कम उम्र के बच्चों पर पाबंदी, President Macron का ऐतिहासिक फैसला

US-China Relations में सुधार की उम्मीद: Marco Rubio बोले- Xi Jinping की यात्रा से सुलझेंगे आपसी मतभेद

David Warner ने Drink Driving Case में स्वीकार किया अपना जुर्म, 18 August को कोर्ट सुनाएगी अंतिम सजा

Hanuma Vihari ने Shubman Gill की Captaincy पर उठाए सवाल, Kuldeep Yadav को बाहर रखना बताया बड़ी गलती