क्या आपने देखा सनी लियोनी और डैनियल का नया रोमांटिक फोटोशूट?

By रेनू तिवारी | Jul 15, 2019

सनी लियोनी ने अपने बॉलीवुड करियर में एक लंबा सफर तय किया है और आज सनी बॉलीवुड में एक अच्छे मुकाम पर हैं। सनी लियोनी ने सिल्वर स्क्रीन पर थोड़े समय में अच्छे प्रदर्शन के साथ दर्शकों का मनोरंजन करके खुद के लिए एक जगह बना ली है। पॉर्न इंडस्ट्री से निकलकर बॉलीवुड में ये मुकाम बनाना आसान नहीं होता। तरह-तरह की परेशानियां आती रही। सनी को शुरुआती दौर में केवल एडल्ट रोल ही फिल्म में दिये जाते थे। लेकिन सनी ने हार नहीं मानी बोल्ड रोल करके ही सनी ने लोकप्रियता बटोरी।

इसे भी पढ़ें: ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ में फिर से धूम मचाएगी नीना गुप्ता और गजराज राव की जोड़ी

आखिरकार सनी को बड़ा जम्प शाहरुख खान की फिल्म रईस से मिला। इस फिल्म में सनी को 'लैला मैं लैला' आइटम सांग मिला था। जिसके बाद बॉलीवुड में छा गई। सनी की हर परेशानी और खुशी में सनी के पति डैनियल वेबर हमेशा उनके साथ खड़े रहे। ये कपल 2011 में शादी के बंधन में बंधा और उनके तीन बच्चे हैं। सनी और डैनियल वेबर की लव लाइफ कमाल की है। दोनों की कैमिस्ट्री को उनके फैंस खूब पसंद करते है। ये दोनों अकसर अपनी रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

यह जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है ये दोनों एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इज़हार करने से कभी पीछे नहीं हटते। हाल ही में सनी ने अपने हालिया फोटोशूट में पति के साथ मनमोहक तस्वीरें साझा की हैं। कैमरे के सामने पोज देते हुए ये कपल एक-दूसरे की बांहों में बाहें डाले मुस्कुरा रहे हैं।

काम के मोर्चे पर, सनी एक डरावनी कॉमेडी फिल्म में दिखाई देंगी। जिसका शीर्षक 'कोका कोला' है। वह दिलजीत दोसांझ और कृति सनोन की 'अर्जुन पटियाला' में भी विशेष भूमिका निभा रही हैं। सनी तमिल की एक पीरियड ड्रामा, फिल्म 'वीरमादेवी' भी कर रही हैं।

 

प्रमुख खबरें

Ananya Birla ने बड़ी घोषणा करते हुए चुना बिजनेस, भारी मन से अपने पैशन को कहा अलविदा

कर्नाटक के 14 निर्वाचन क्षेत्रों में दोपहर एक बजे तक लगभग 42 प्रतिशत मतदान

व्लादिमीर पुतिन ने 5वीं बार ली रूस के राष्ट्रपति पद की शपथ, पश्चिमी देशों ने उद्घाटन समारोह से बनाई दूरी

Loksabha Election 2024| PM Modi ने मतदान के बाद की लोगों से भेंट, महिला ने बांधी राखी