Types Of Lassi For Summer: गर्मियों में खाने के साथ सर्व करें ये अलग-अलग तरह की लस्सी, आएगा दोगुना मजा

By मिताली जैन | May 26, 2024

गर्मी का मौसम आते ही हमारा खान-पान भी बदल जाता है। इस मौसम में हम ऐसे फूड आइटम्स को शामिल करते हैं, जो ठंडक भी प्रदान करें और सेहत के लिए भी अच्छे हों। इस लिहाज से चिलचिलाती गर्मी में लस्सी पीना काफी अच्छा माना जाता है। यह बॉडी को हाइड्रेट करने में मदद करता है। साथ ही साथ, प्रोबायोटिक होने के कारण यह गट हेल्थ के लिए भी काफी अच्छा है। अमूमन हम सभी एक ही तरह से लस्सी बनाकर पीते हैं। लेकिन अगर आप अपने टेस्ट बड को हर बार एक अलग टेस्ट देना चाहते हैं तो ऐसे में आप अलग-अलग तरह की लस्सी बनाकर पीएं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको गर्मी के कई तरह की लस्सी बनाने के बारे में बता रहे हैं-


नारियल लस्सी

गर्मी के मौसम में आप नारियल लस्सी बना सकते हैं। इसके लिए आपको नारियल और दही को एक साथ ब्लेंड करना होगा। नारियल की लस्सी बनाने के लिए दही, नारियल दूध और थोड़ी सी चीनी या गुड़ को डालकर ब्लेंड करें। अब आप इस लस्सी को एक गिलास में डालें। आप इसके ऊपर सूखे मेवे डाल सकते हैं। इससे लस्सी का टेस्ट और भी ज्यादा बढ़ जाएगा।

इसे भी पढ़ें: घर में बनाएं कश्मीरी स्टाइल चना दाल, लोग बार-बार मांगकर खाएंगे, नोट करें रेसिपी

मैंगो लस्सी

गर्मी के मौसम में आम को कई अलग-अलग तरीकों से लोग डाइट में शामिल करते हैं। आम की मदद से लस्सी भी बनाई जा सकती है। मैंगो लस्सी का क्रीमी टेक्सचर होता है। साथ ही, इसे दुनिया भर में पीना लोग काफी पसंद करते हैं। जब दही को आम के साथ मिलाया जाता है, तो आपको एक बेमिसाल स्वाद मिलता है। मैंगो शेक के अलावा मैंगो लस्सी गर्मियों में सबसे ज्यादा पी जाती है।


पुदीना लस्सी

अगर आप अपनी लस्सी को एक बेहद ही रिफ्रेशिंग टेस्ट देना चाहते हैं तो ऐसे में पुदीना लस्सी भी बनाई जा सकती है। इसे बनाने के लिए दही को पुदीने की पत्तियों और गुड़ के साथ मिला लें। आप इस लस्सी के ऊपर ताज़ी पुदीने की पत्तियां और सूखे मेवे डालें। यह पीने में लाजवाब होती है।  


रोज़ लस्सी

गर्मी के मौसम में रोज़ लस्सी आपके टेस्ट बड के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। लस्सी की इस क्लासिक रेसिपी को बनाने के लिए आप रोज़ सिरप या एसेंस का इस्तेमाल कर सकते हैं। दही के साथ गुलाब का कॉम्बिनेशन बेहद ही अच्छा लगता है। आप रोज़ लस्सी को सर्व करने से पहले ताज़ी गुलाब की पंखुड़ियों से सजाएं।  


- मिताली जैन

All the updates here:

प्रमुख खबरें

चुपके से खेल गया भारत! डॉलर पर पुतिन का नया बवाल, ट्रंप रह गए हैरान

IndiGo फ्लाइट में लिपस्टिक से लिखी Bomb की धमकी, Kolkata में इमरजेंसी लैंडिंग से मचा हड़कंप

गलती से जल जाए दाल या सब्जी तो आजमाएं ये आसान हैक्स

कामाख्या कॉरिडोर को High Court से हरी झंडी, CM Himanta Biswa Sarma बोले- जल्द शुरू होगा काम