दिग्विजय सिंह ने बीजेपी की तुलना हिटलर से की, गृह मंत्री ने कहा - चिंता अपनी और कांग्रेस की करे

By Suyash Bhatt | Oct 27, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में उपचुनाव का आज यानी बुधवार को प्रचार का आखिरी दिन है। इससे पहले प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने बीजेपी की तुलना हिटलर से की है। उन्होंने ट्वीट किया कि चुनाव का आखरी समय आ गया है। भाजपाई कहेंगे हिंदू धर्म खतरे में है, उसे बचाने के लिए सभी भाजपा को वोट दें। यही हिटलर करता था और यही बीजेपी करती है।

इसे भी पढ़ें:पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने लोकायुक्त में दर्ज करवाई बीजेपी के नेताओं के खिलाफ शिकायत, लगाए गंभीर आरोप 

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट में कहा है कि जिस तरह से हिटलर ने जर्मनी को बर्बाद किया। उसी तरह बीजेपी भारत को बर्बाद कर रही है। दरअसल प्रदेश में 1 लोकसभा और 3 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की वोटिंग में 30 अक्टूबर को होनी है। इसको लेकर कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं में बयानबाजी तेज हो गई है।

वहीं इस ट्वीट को लेकर प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस खतरे में है। हिंदू न खतरे में है, न था और न रहेगा। दिग्विजय सिंह जितनी खतरे में कांग्रेस है, उसकी चिंता करो। अपने घर को संभालो। अगली बरसात में यह दीवार भी ढह जाएगी।

इसे भी पढ़ें:MP के प्रख्यात गांधीवादी विचारक एसएन सुब्बाराव का हुआ निधन, प्रदेश में शोक की लहर 

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में खंडवा लोकसभा सीट और पृथ्वीपुर, रैगांव, जोबट विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने सभी सीटों पर पूरा जोर लगा दिया है। इन सीटों पर 30 अक्टूबर को वोटिंग और 2 नवंबर को मतगणना होनी है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Delhi में India AI Impact Summit शुरू, 300 Global कंपनियां दिखाएंगी भविष्य की Technology

स्पिन के सुल्तान Rashid Khan का T20 में महा-रिकॉर्ड, 700 विकेट लेकर बने बेताज बादशाह

Assam Congress में सियासी ड्रामा, Bhupen Borah के इस्तीफे पर सस्पेंस, मांगा और समय

Emmanuel Macron का भारत दौरा: Rafale, पनडुब्बी... Defence Deals से और मजबूत होगी दोस्ती