गौशाला में सैकड़ों गायों की लाशें मिलने पर बोले दिग्विजय सिंह, सरकार पर लगाए आरोप

By सुयश भट्ट | Jan 31, 2022

भोपाल। राजधानी भोपाल में बीजेपी नेत्री निर्मला देवी शांडिल्य की गौशाला में सैकड़ों गायों की लाशें मिलने में बड़ा खुलासा हुआ है। गौशाला में गायों को चूने का पानी पिलाकर मारा जा रहा था। वहीं उनके चमड़े और हड्डियों का इस्तेमाल व्यापार में होता था।

इसे भी पढ़ें:बीजेपी नेत्री की गौशाला में मिली सैकड़ों गायों की लाश, दर्ज हुआ मामला 

 दिग्विजय सिंह ने कहा कि सैंकड़ों गौ माता की हत्या करने वाली भाजपा और विश्व हिंदू परिषद संचालित गोशाला को शिवराज उर्फ़ मामा उर्फ़ मामू ने करोड़ों अनुदान दिया। गौसेवा नहीं, गौ हत्या के लिए चमड़ा और हड्डियों के व्यापार के लिए।

उन्होंने कहा कि यदि आरोपी गैर भाजपा या गैर हिंदू होता तो अब तक उस पर NSA लग जाता उसके मकान तोड़ दिए जाते हैं लेकिन श्रीमती शांडिल्य भाजपा और vhp नेता है उन्हें बचाने का प्रयास हो रहा है। अब तक गौ हत्या का प्रकरण दर्ज नहीं किया गया कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। उल्टा कांग्रेस के नेता पर एफआईआर दर्ज कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें:आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आकार देने के लिये नयी शिक्षा नीति हो रही है लागू : राष्ट्रपति 

दिग्विजय सिंह ने कहा कि अबतक गौ हत्या का प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है। कोई गिरफ़्तारी नहीं हुई। गौ हत्या करने वालों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई करने की लड़ाई कांग्रेस आखरी दम तक लड़ेगी। गृह मंत्री जी मौन क्यों हैं?

प्रमुख खबरें

Anbil Mahesh से 18 करोड़ की धोखाधड़ी केस में CCB ने की आठ घंटे पूछताछ

नंदीग्राम उपचुनाव: Congress प्रत्याशी मिलन प्रधान 2007 के पुराने मामले में गिरफ्तार

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी