दिग्विजय सिंह ने नाथूराम गोडसे को लेकर मोदी पर साधा निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 30, 2019

रायपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने साध्वी प्रज्ञा के महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को लेकर दिए गए बयान को लेकर कहा है कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जेहन को टटोलेंगे, तो उनके मन भी गोडसे के लिए प्रज्ञा जैसे ही विचार मिलेंगे।

सिंह ने आज यहां संवाददाताओं से कहा कि गोडसे भारतीय जनता पार्टी और संघ के मिजाज में उतरे हुए हैं। संघ के सदस्यों को शुरू से समझाया गया है कि नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या करके अच्छा काम किया है। कितना ही उन्हें आप कह दें कि माफी मांग लिया ये कर लिया वो कर लिया, स्वयं मोदी जी के जेहन को अगर टटोलोगे उनके यहां भी यही हालत मिलेंगे। उन्होंने कहा कि अगर वह वाकई में महात्मा गांधी की सख्शियत, उनके विचारों से प्रभावित हैं और उनका सम्मान करते हैं तो उन्हें गोडसे को महिमामंडित करने वाले लोगों को तत्काल पार्टी से निकाल देना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: गोडसे को देशभक्त मानने वाली सोच निंदनीय: राजनाथ सिंह

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता से पूछा गया कि भाजपा ने चुनाव के दौरान सावरकर को भारत रत्न देने का वादा किया था, जिसका शिवसेना ने भी समर्थन किया था और अब वह महाराष्ट्र में कांग्रेस के साथ सत्ता में है, तब उन्होंने कहा कि दामोदर राव सावरकर का जो पहला जीवन परिचय है उसमें उन्होंने भारत की आजादी के लिए काम किया। देश की आर्थिक हालत को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि जो अर्थव्यवस्था बिगड़ गई है उसे सुधारने के लिए इनके पास कोई भी रणनीति नहीं है और वे निरंतर यह बताए जा रहे हैं कि घबराने की कोई बात नहीं है जबकि लोग बेरोजार हो रहे हैं, मंहगाई बढ़ती जा रही है और निवेश आ नहीं रहा है। 

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें