दिग्विजय सिंह ने CM शिवराज को दी चेतावनी, कहा- सीएम हॉउस के बाहर देंगे धरना

By सुयश भट्ट | Jan 20, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की मुलाकात नहीं होगी। मुख्यमंत्री शिवराज ने व्यस्तता का हवाला देते हुए मुलाकात का समय स्थगित कर दिया है।

जिसके बाद पुर्व मुख्यमंत्री ने फैसला लेते हुए कहा कि कल यानी शुक्रवार को सीएम हाउस के बाहर सुबह 11.15 बजे धरने पर बैठेंगे। उन्होंने चेतावनी दी है कि शिवराज सिंह को इस तरह का बर्ताव बहुत महंगा पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें:नई आबकारी नीति से सिर्फ उन्हें तकलीफ है जो शराब माफियाओं को संरक्षण देते है : नरोत्तम मिश्रा 

दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से मिलने का समय मांगा था। सीएम कार्यालय द्वारा शुक्रवार 21 जनवरी को सुबह 11 बजे मंत्रालय में सीएम से मिलने का समय निर्धारित किया गया था। इसकी सूचना दिग्विजय सिंह को कल दे दी गई थी।

हालांकि आज फिर उन्हें सूचना दी गई कि सीएम की व्यस्तता के कारण मुलाकात सभंव नहीं पाएगा। इसलिए मुलाकात का समय निरस्त किया जाता है। इस सूचना के बाद दिग्विजय की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद को समय नहीं देने पर नाराजगी जाहिर करते कल सीएम हाउस के बाहर धरना का ऐलान कर दिया है।

इसे भी पढ़ें:धन के लालच में मोती महल की खुदाई, पुलिस जुटी जांच में, आरोपियों को किया गिरफ्तार 

वहीं इससे पहले दिग्विजय सिंह ने सीएम शिवराज से मुलाकात नहीं होने पर 23 जनवरी को सीएम हाउस के बाहर बाद धरना देने की बात कही थी। उसकी चेतावनी के बाद कल सुबह 11 बजे मुलाकात का समय दिया गया था। बता दें कि दिग्विजय सिंह डूब प्रभावित इलाकों के किसानों के साथ मिलना चाहते थे। टेम व सुठालिया परियोजना के अंतर्गत डूब क्षेत्र में आने वाले किसानों के साथ मिलने का समय मांगा था।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Famous Temple In Vrindavan: Vrindavan Yatra को बनाएं यादगार, Banke Bihari के अलावा इन 5 मंदिरों में जरूर करें दर्शन

UAE-Iran Conflict | ईरानी मिसाइल हमलों से दहला Dubai और Abu Dhabi! क्या पलटवार करेगा UAE? जानें क्या है हकीकत

Tehran Mehrabad Airport Strikes | तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर भारी बमबारी, नेतन्याहू ने दी और भीषण हमलों की चेतावनी

Holi 2026: 4 मार्च को मनेगा रंगों का त्योहार, जानें क्यों है यह दिन इतना Special