दिग्विजय के बेटे जयवर्धन बोले, गुना की चारों सीटों पर होगा कांग्रेस का कब्जा

By अनुराग गुप्ता | Nov 28, 2018

गुना। मध्य प्रदेश के 52 जिलों की सभी 230 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। इसी बीच दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह ने कहा कि इस बार कांग्रेस प्रचंड बहुमत के साथ मध्य प्रदेश की सत्ता में काबिज होने वाली है। इसी के साथ जयवर्धन ने कहा कि पिछले पांच से लगातार हमने काम किया है और चुनावों को हम कभी भी हल्का नहीं लेते है और नतीजें जो कुछ भी हो पर हमारा पूरा ध्यान इस बात पर है कि मतदान केंद्रों पर अधिक से अधिक मतदान हों।

पिता के नाम से मिल रहे वोटों के सवाल पर जयवर्धन ने कहा कि मैं मानता हूं कि पिछली बार पिता के नाम से वोट मिले थे लेकिन इस बार विधायक के तौर पर मुझे मतदान मिलेंगे और हमने और कार्यकर्ताओं ने मिलकर जनता की सेवा की हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी भविष्य की राजनीति को दर्शा नहीं सकता, हमारा लक्ष्य सिर्फ इतना है कि अधिक से अधिक मतदान हो और कांग्रेस की सरकार बने और हमारा ध्यान है कि कांग्रेस कार्यकर्ता शाम तक अधिक से अधिक मतदान कराएं।

गुना क्षेत्र में जीत का दावा करते हुए जयवर्धन सिंह ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि गुना क्षेत्र की चारों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस को ही जीत मिलेगी। वहीं मुख्यमंत्री उम्मीदवार को लेकर पूछे गए सवाल पर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के तौर पर चेहरा कोई भी हो मगर मध्य प्रदेश की जनता को कांग्रेस की ही सरकार बनानी है। 

इसे भी पढ़ें: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच MP की सभी 230 सीटों पर मतदान शुरू

इसी के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिंया के साथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ मतभेद की खबरों को नकारते हुए जयवर्धन ने कहा कि इस तरह की सभी बातें महज अफवाह है। हमारे सिंधिंया परिवार के साथ बेहद अच्छे संबंध हैं।

प्रमुख खबरें

Myth vs Facts: क्या चर्चों पर बढ़ेगा नियंत्रण? भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने दावों को किया खारिज, समझाया पूरा गणित

KC Venugopal की Shashi Tharoor को चेतावनी, ऐसे बयानों से BJP को होता है फायदा

Russia-Ukraine War: तातारस्तान की Oil Refinery पर भीषण ड्रोन हमला, 12 की मौत और 39 घायल हुए

पाकिस्तानी बॉक्सर को Narendra नाम से हुई नफरत! PM Modi भी हंसे, भारतीय बॉक्सर ने सुनाया मजेदार किस्सा