कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच MP की सभी 230 सीटों पर मतदान जारी

voting-for-all-230-seats-in-madhya-pradesh

मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। बता दें कि मध्य प्रदेश में 2,899 उम्मीदवार अपने किस्मत की आजमाईश कर रहे हैं, जिनमें से 2,644 पुरुष, 250 महिलाएं एवं 5 ट्रांसजेंडर शामिल हैं।

भोपाल। मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। बता दें कि मध्य प्रदेश में 2,899 उम्मीदवार अपने किस्मत की आजमाईश कर रहे हैं, जिनमें से 2,644 पुरुष, 250 महिलाएं एवं 5 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। वहीं 1,094 निर्दलीय उम्मीदवार भी इनमें शामिल हैं।

मतदान के लिए मध्य प्रदेश में 65,367 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं और सभी बूथों पर केंद्रीय पुलिस बल के साथ-साथ माइक्रो पर्यवेक्षक भी तैनात किए गए हैं। आज MP में 5,04,95,251 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे, जिनमें 2,63,01,300 पुरुष, 2,41,30,390 महिलाएं एवं 1,389 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: मालवा-निमाड़ के चुनावी रण में दांव पर दिग्गजों का सियासी भविष्य

बता दें कि नक्सल प्रभावित बालाघाट जिले की 3 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से ही मतदान शुरू हो चुके थे जो 3 तक चलेगा। इसके अतिरिक्त 227 सीटों पर सुबह 8 बजे से लेकर 5 बजे तक मतदान होगा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़