दिलीप कुमार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2021

मुंबई। भारतीय सिनेमा के सबसे चहेते अभिनेताओं में शुमार दिलीप कुमार को बुधवार को यहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्दे खाक कर दिया गया और इस तरह भारतीय सिनेमा के एक युग का अंत हो गया। दिलीप कुमार का लंबी बीमारी के बाद बुधवार सुबह निधन हो गया। 98 वर्षीय कुमार को उनकी पत्नी सायरा बानो और अन्य परिजनों की मौजूदगी में अपराह्न 4:45 बजे सुपुर्दे खाक किया गया। सांताक्रूज के जुहू कब्रिस्तान में कुमार को रस्मी गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इससे पहले बानो ने अनुभवी अभिनेता को राजकीय सम्मान देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का आभार जताया। बानो ने कुमार के आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट किया, ‘‘दिलीप साहब को राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक करने के लिए शुक्रिया प्रधानमंत्री कार्यालय और मुख्यमंत्री कार्यालय महाराष्ट्र।’’ दिलीप कुमार के पारिवारिक मित्र फैसल फारूकी के अनुसार कुमार के भतीजे अयूब खान और सायरा बानो के भतीजे समेत अंतिम संस्कार के दौरान परिवार के लोग उपस्थित थे। 

प्रमुख खबरें

Navratri Look के लिए 1500 रुपये का बजट, ऑफिस से लेकर गरबा तक ऐसे संवारें स्टाइल

Riyadh के King Khalid Airport पर हमले में 12 की मौत, वैश्विक नेताओं ने की निंदा

Sanjay Raut ने दिल्ली को बताया हिरासत वाला राज्य, 7000 प्रदर्शनकारियों को रोकने पर उठाए सवाल

Mallikarjun Kharge और राहुल गांधी ने CJI Surya Kant से मिलने का मांगा समय