मुंबई में शाम 5 बजे दिलीप कुमार का होगा अंतिम संस्कार; पार्थिव शरीर को घर लाया गया

By निधि अविनाश | Jul 07, 2021

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का 98 वर्ष की आयु में बुधवार को निधन हो गया। मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में उनका इलाज करने वाले पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ जलील पारकर ने इस बात की पुष्टि की है। 

इसे भी पढ़ें: मेरठ पहुंचे फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी, काली नदी क्लीन प्रोजेक्ट में हुए शामिल

महान अभिनेता का अंतिम संस्कार शाम 5 बजे मुंबई में किया जाएगा। जुहू में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके अंतिम संस्कार से पहले दिलीप कुमार के पार्थिव शरीर को घर ले जाया जाएगा। उन्हें अस्पताल से सुबह 10-11 बजे के बीच पाली हिल स्थित उनके घर ले जाया जाएगा। अभिनेता पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे थे और उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें 30 जून को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल की आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

दिलीप कुमार का इलाज कर रहे डॉ जलील पारकर ने मीडिया को बताया कि, "98 की उम्र में हर इंसान को कुछ न कुछ तकलीफें होती हैं। उनका इलाज हमने सही तरीके से किया है। उम्र का तकाजा था जिसकी वजह से आज सुबह 7: 30 बजे उनका देहांत हो गया। उनको सांस की तकलीफें थीं। हमने बहुत कोशिश की, हम चाहते थे कि उनके 100 साल पूरे हों"।

वहीं दिलीप कुमार के पारिवारिक मित्र फैसल फारूकी ने कहा कि,"दिलीप साहब सिर्फ एक फिल्म अभिनेता ही नहीं एक महान इंसान थे। उनके जैसा इंसान आना बहुत मुश्किल है। हमने सोचा है कि  शाम 5 बजे जूहू कब्रिस्तान में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा"।

प्रमुख खबरें

प्रियंका ने संभाली रायबरेली-अमेठी की कमान, दो पूर्व मुख्यमंत्रियों को बनाया गया पर्यवेक्षक

Brazil Floods: ब्राजील में भारी बारिश और बाढ़ से 78 लोगों की मौत, 105 लापता

संविधान और आरक्षण खत्म करना चाहते हैं मोदी, MP में बोले राहुल, जल-जंगल-जमीन पर अडानी जैसे लोगों की नजर

कांग्रेस ने आदिवासियों को वोट बैंक समझा, PM Modi ने उन्हें सम्मान दिया : Arjun Munda