Diljit Dosanjh का Bengaluru Concert आज, बम की धमकी के बीच सिंगर ने शेयर की पोस्ट

By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 29, 2026

इस समय सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ का 'ऑरा इंडिया टूर' को लेकर काफी चर्चा हो रही है। अब सिंगर का कॉन्सर्ट मुबंई के बाद 29 नवंबर को बंगलूरु में होने वाला है। अपने कॉन्सर्ट से पहले सिंगर ने सोशल मीडिया पर अपडेट जारी किए है।

दिलजीत की पोस्ट में क्या है?

सिंगर ने बंगलूरु के कॉन्सर्ट के बारे में जानकारी देते हुए सिंगर ने कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों से पता चल रहा है कि दिलजीत कॉन्सर्ट में जाने की तैयारी करते नजर आ रहे हैं। कुछ तस्वीरों में वह कॉन्सर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ फोटोज में वह अपने कॉन्सर्ट में आई भीड़ दिखा रहे हैं। वहीं, एक तस्वीर में कुछ लड़कियां दिखाई दे रही हैं, जिनकी वर्दी पर लिखा है 'ऑरा पुलिस'।

सुजैन खान ने दिलजीत को बताया फैन

सिंगर ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा 'बॉम्बे, कल बंगलूरू में। गेट शाम 3 बजे खुलेंगे।' सिंगर की पोस्टर पर सुजैन खान ने कमेंट करते हुए लिखा, 'मैं आपकी फैन हूं। भाई आप अद्भुत हो।' कॉप सोनी मीना नाम की एक यूजर ने भी कमेंट करते हुए लिखा 'दिलजीत'। इसके बाद उन्होंने कई इमोजी कमेंट किए हैं। कई दूसरे यूजर्स ने इस पोस्ट पर दिल और फायर वाले इमोजी कमेंट किए हैं।

धमकियों पर क्या बोले दिलजीत?

इतना ही नहीं, बंगलूरु में दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट ऐसे समय होने वाला है, जब उनके कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की कथित धमकियां मिली हैं। सिंगर ने बम ब्लास्ट की कथित धमकियों पर अपनी बात कही है। दिलजीत बोले- 'आमची मुंबई। वो कहते हैं, दिलजीत को बम से उड़ा देंगे। वाह! उनका मकसद सिर्फ यही है कि दिलजीत के शो पर लोग न आएं। उन्हें डरा दिया जाए। धमका दिया जाए। किसी भी तरह से रोक दिया जाए'। इसके बाद दिलजीत ने राहत इंदौरी का शेर सुनाया- शहरों में तो बारूदों का मौसम है, गांव चलो ये अमरूदों का मौसम है। दिलजीत ने आगे कहा, 'मेरी तरफ से आपको प्यार है। आप बेशक बम फेंको लेकिन मेरी तरफ से फिर भी आपको प्यार है। मैं जो गाने गाता हूं वह गांव के हैं। मैं खुद भी गांव से हूं। अगर आपको मेरा कोई गाना नहीं भी समझ आया लेकिन जो मिट्टी की खुशबू है, गांव की, वह जरूर समझ आएगी'।

'ऑरा इंडिया टूर' के बारे में जानकारी

आपको बताते चले कि, दिलजीत दोसांझ ने अपने 'ऑरा इंडिया टूर' की शुरुआत 30 अक्टूबर से की थी। इस टूर के तहत पहला कॉन्सर्ट दिल्ली के जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम में हुआ था। आज यानी 29 नवंबर को यह कॉन्सर्ट बंगलूरू में होने वाला है। दिलजीत का आखिरी कॉन्सर्ट 19 दिसंबर 2026 को कोलकाता में होगा।

प्रमुख खबरें

Delimitation Bill 2026 पर अपनों को मनाने निकली Congress, आज स्टालिन-पवार से होगी बात

AAP MLA Charanjit Singh चमकौर साहिब से टिकट कटने के बाद Shiromani Akali Dal में शामिल

संसद के विशेष सत्र से पहले INDIA गठबंधन की बैठक: खरगे, सोनिया और राहुल करेंगे स्टालिन और पवार से चर्चा

Kochi में फर्जी संस्था बनाकर Income Tax Refund में 2.6 करोड़ की धोखाधड़ी, FIR दर्ज