चीन ने पिछले तीन महीने में 18,000 से अधिक भारतीयों को वीजा जारी किया : Diplomat

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 01, 2023

चीन ने पिछले तीन महीनों में 18,000 से अधिक भारतीयों को वीजा जारी किया है। एक चीनी राजनयिक ने यह जानकारी दी। कोलकाता में पत्रकारों के एक समूह के साथ बातचीत करते हुए भारत में चीनी दूतावास के ‘मिनिस्टर काउंसलर’ चेन जियानजुन ने कहा कि वह भारत द्वारा और अधिक चीनी लोगों को वीजा दिए जाने की उम्मीद करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘चीन के लिए वीजा आवेदनों की संख्या बढ़ रही है। जनवरी से हमने 18,560 भारतीयों को वीजा दिया है।’’ चेन ने कहा, ‘‘अगस्त से अब तक 9,409 भारतीय छात्रों को वीजा जारी किए गए हैं।’’

हालांकि, उन्होंने कहा कि वीजा आवेदनों की संख्या अभी महामारी से पहले के स्तर तक नहीं पहुंची है। चेन ने कहा कि चीन दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें जल्द शुरू करने के लिए भारत के साथ काम कर रहा है। वर्ष 2019 के अंत में चीन के शहर वुहान में पहली बार कोरोनो वायरस का मामला सामने आने और दुनिया भर में वायरस के प्रसार के बाद से दोनों देशों के बीच उड़ान सेवाएं बंद हैं।

प्रमुख खबरें

FIDE Rapid 2025: कार्लसन को बड़ा झटका, आर्टेमिएव-नीमन संयुक्त बढ़त पर, खिताब की दौड़ में बड़ा उलटफेर!

BCCI का बड़ा ऐलान: टेस्ट टीम में कोई फेरबदल नहीं, वीवीएस लक्ष्मण के कोच बनने की अटकलों पर पूर्ण विराम

BSF ने नकारा बांग्लादेशी पुलिस का दावा, घुसपैठ की खबरों को बताया झूठ

दिल्ली-एनसीआर में दम घुट रहा! Google Maps देगा रियल-टाइम AQI की जानकारी, बाहर निकलने से पहले जान लें