पाकिस्तान पर डिप्लोमैटिक स्ट्राइक! आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हुआ भारत देश, दुनिया को ऑपरेशन सिंदूर का सच बताएंगे सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

By रेनू तिवारी | May 17, 2025

पाकिस्तान को हथियारों से घायल करने के बाद अब भारत उसको चारों ओर से घेरने की तैयारी में हैं भारत सरकार। भारत सरकार पाकिस्तान पर अब डिप्लोमैटिक स्ट्राइक करने जा रही है। भारत ऑपरेशन सिंदूर के तहत कई उच्च-स्तरीय कूटनीतिक बैठकों के माध्यम से सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ अपने मजबूत, एकजुट रुख को मजबूत करने के लिए तैयार है। इस महीने के अंत में, प्रमुख सांसदों के नेतृत्व में सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्यों सहित प्रमुख भागीदार देशों का दौरा करने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: इस्लामिक देशों के दुश्मन Salman Rushdie पर हमला करने वाले Hadi Matar को 25 साल जेल की सजा सुनाई गई

 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)सांसद रविशंकर प्रसाद और बैजयंत पांडा, कांग्रेस सांसद शशि थरूर, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के सांसद संजय झा, द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) की कनिमोई, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले और शिवसेना के श्रीकांत शिंदे सात अलग-अलग प्रतिनिधिमंडलों का नेतृत्व करेंगे। इनमें से चार नेता सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से हैं, जबकि तीन विपक्षी ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) गठबंधन से हैं। सूत्रों ने बताया कि प्रत्येक प्रतिनिधिमंडल के करीब पांच देशों का दौरा करने की संभावना है। मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि प्रत्येक प्रतिनिधिमंडल में प्रतिष्ठित राजनयिक शामिल होंगे।

इसे भी पढ़ें: भारतीय सेना ने LoC के पास के गावों में घर घर जाकर किया संपर्क, पाकिस्तानी गोलाबारी के पीड़ितों को सहायता प्रदान | Watch Video

बयान में कहा गया है, ऑपरेशन सिंदूर और सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत की निरंतर लड़ाई के संदर्भ में, सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल इस महीने के अंत में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्यों समेत प्रमुख साझेदार देशों का दौरा करेंगे। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, सबसे महत्वपूर्ण क्षणों में भारत एकजुट है।

सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल जल्द ही प्रमुख साझेदार देशों का दौरा करेंगे। वे आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने के हमारे साझा संदेश को लेकर जाएंगे। मंत्रालय के बयान को साझा करते हुए उन्होंने कहा, यह राजनीति से ऊपर, मतभेदों से परे राष्ट्रीय एकता का एक शक्तिशाली प्रतिबिंब है।

प्रमुख खबरें

NDRF की नई टीमें तैनात करने का लंबित प्रस्ताव जल्द मंजूर करे सरकार: संसदीय समिति

Atiq Ahmed के बेटों को Allahabad High Court से मिली पेरोल, अबान के जनाजे में होंगे शामिल

Meta टीम से सरकार ने Deepfake और AI कंटेंट पर ठोस कदम उठाने की रिपोर्ट मांगी

Chhattisgarh के Rajnandgaon में EMC 2.0 को केंद्र से मंजूरी, ₹3000 करोड़ का होगा निवेश