रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में उतरे निर्देशक राम गोपाल वर्मा, कहा- औरत को डायन बनाता है समाज

By रेनू तिवारी | Aug 27, 2020

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को दो महीने से ज्यादा का वक्त बीत गया है लेकिनअब तक सुशांत की मौत का कारण नहीं पता चला। लंबे वक्त तक सुशांत की मौत का जिम्मेदार बॉलीवुड के नेपोटिस्म को माना गया। मुंबई पुलिस उसके इर्द-गिर्द लोगों से पूछताछ करती रही। मौत के 45 दिन बाद सुशांत का परिवार सामने आया और परिवार ने सुशांत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती पर सुशांत की हत्या का आरोप लगाया। सुशांत के पिता ने एफआईआर में लिखा कि रिया चक्रवर्ती ने ही सुशांत को आत्महत्या करने के लिए उकसाया। सुशांत के पैसों के साथ हेराफेरी की है।

इसे भी पढ़ें: आखिर क्यों सिद्धार्थ पिठानी पर अटकी है सीबीआई की सुई? सुशांत मामले में छठे दिन भी हुई पूछताछ

रामगोपाल वर्मा ने रिया चक्रवर्ती का बचाव करते हुए कहा कि अभी रिया पर किसी भी तरह का कोई आरोप साबित नहीं हुआ है लेकिन हर जगह रिया को सुशांत की मौत का जिम्मेदार मान लिया गया हैं। सुशांत की मौत मामले में मैं देखकर हैरान हूं कि पूरा दिन जस्टिस-जस्टिस किया जा रहा है। हर तरफ रिया चक्रवर्ती की आलोचना हो रही है। आरोप किसी ने भी लगाए हो परिवार या पुलिस सबूत होना चाहिए।

निर्देशक ने आगे कहा कि सुशांत के केस में रिया चक्रवर्ती दोषी है या नहीं किसी को नहीं फर्क पड़ता लेकिन सोशल मीडिया उठाकर देखों तो ये साफ दिखाई पड़ा है कि चारों ओर लोगों ने रिया को दोषी मान लिया है और लगातार उसकी आलोचना कर रहे हैं। हमारे समाज की यही समस्या है कि महिला को डायन मान लिया जाता है। फिर उसका शिकार किया जाता है और उसे मार दिया जाता है। उसमें और जो अभी रिया के साथ मीडिया कर रही है, उसमें कोई अंतर नहीं है। किसी भी शख्‍स के बारे में ठोस जानकारी के बगैर उसका इस तरह शिकार करना असंवेदनशील है।'

प्रमुख खबरें

155 एयरक्राफ्ट, किसी ने लीक किया प्लान, ट्रंप ने ईरान में चलाए गए ऐतिहासिक रेस्क्यू की कहानी सुनाई

West Asia में तनाव घटाने की बड़ी कोशिश, Iran-USA के बीच Ceasefire प्रस्ताव पर पाकिस्तान की मध्यस्थता

Iran में अमेरिकी बचाव अभियान बना चेतावनी, जमीनी कार्रवाई पर उठे बड़े सवाल

Sathankulam Custodial Death केस में 9 Policeकर्मियों को फांसी, Madurai कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला।