सौ करोड़ रुपये की कमाई करने वाली पहली भारतीय फिल्म थी डिस्को डांसर : पुस्तक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 26, 2021

नयी दिल्ली। अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की 1982 में रिलीज हुई फिल्म डिस्को डांसर दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली पहली भारतीय फिल्म थी। उनकी नयी जीवनी में यह दावा किया गया है। राम कमल मुखर्जी ने मिथुन चक्रवर्ती: द दादा ऑफ बॉलीवुड में कहा है कि फिल्म ने शोले (1975) का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। साथ ही बंगाली अभिनेता को हिंदी फिल्म उद्योग के सुपरस्टारों की कतार में लाकर खड़ा कर दिया था। बब्बर सुभाष द्वारा निर्मित तथा निर्देशित डिस्को डांसर में मिथुन ने स्ट्रीट परफॉर्मर जिमी का किरदार निभाया था। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी, जिसके गीतों को विदेश में भी लोकप्रियता हासिल हुई थी।

इसे भी पढ़ें: पार्टी में शिल्पा शेट्टी के इन लुक्स को रिक्रिएट करके दिखें स्टनिंग

फिरदोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया, जिनमें से डांस डांस (1987), गुरु (1989), प्रेम प्रतिज्ञा (1989), दलाल (1993) सहित कई अन्य फिल्में सुपरहिट रहीं। रूपा पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित, जीवनी पिछले कुछ वर्षों में मिथुन (71) के प्रिंट और वीडियो साक्षात्कार तथा अभिनेता के परिवार के सदस्यों, निजी कर्मचारियों व साथियों के साथ लेखक की बातचीत पर आधारित है।

प्रमुख खबरें

कोई और कायर रह गया है? निकल जाओ...UN के मंच से नेतन्याहू ने ऐसा दहाड़ा, खाली हो गया पूरा हॉल

Asian Games Boxing: सचिन सिवाच 60 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Delhi के पास 2-Day Weekend Trip के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, कम बजट में मिलेंगे होमस्टे

Shankh Benefits: शंखनाद से खत्म होती है Negative Energy, मानसिक शांति के साथ बढ़ता है आत्मबल