मध्य प्रदेश में आने वाले पर्यटकों के लिए एमपीटी के होटल्स और रिसार्ट में 40% तक डिस्काउंट

By दिनेश शुक्ल | Sep 01, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने अपने होटलों और रिसार्ट में पर्याटकों को 40 प्रतिशत तक छूट की घोषणा की है। मध्य प्रदेश और बाहर से आने वाले पर्याटक अब राजधानी भोपाल स्थित होटल पलाश रेसीडेंसी और लेक-व्यू अशोका सहित प्रदेश पर्यटन निगम के प्रदेश में स्थित समस्त होटल्स में ठहरने (Stay) हेतु आज से 30 सितंबर, 2020 तक फ्लैट (FLAT) 40% और 30% डिस्काउंट की सुविधा दी जा रही है। यह डिस्काउंट नेशनल पार्क और जंगल में स्थित होटल्स और रिसॉर्ट पर भी लागू होगा। जिसकी जानकारी मध्य प्रदेश पर्याटन विकास निगम के प्रबंध संचालक एस. विश्वनाथन दी। उन्होंने  बताया की पर्यटकों के लिए निगम के होटल्स में सप्ताह में सोमवार से गुरुवार तक 40% और वीकेण्ड पर शुक्रवार से रविवार से 30% डिस्काउंट दिया जाएगा, जबकि नेशनल पार्क के समीप स्थित यूनिट्स में पूरे सप्ताह 40% डिस्काकउंट दिया जा रहा है। पर्यटकों के लिए यह ऑफर 30 सितंबर, 2020 तक लागू रगेगा।

इसे भी पढ़ें: पूर्व मुख्यमंत्री कलमनाथ ने भाजपा की शिवराज सरकार पर कोविड-19 हॉस्पिटलों को लेकर खड़े किए सवाल

मध्य प्रदेश में अपना टूर प्लान करने वाले टूरिस्ट्स इस अवधि के पूर्व ही अपनी समय व सुविधा के अनुसार अपने मनपसंद पर्यटन स्थल के भ्रमण हेतु होटल्स और रिसॉर्ट में बुकिंग कर सकेंगे। निगम के होटल्सम में लागू अमेरिकन प्लामन (AP) में खान-पान सहित एवं कॉंन्टिनेंटल प्लागन (CP) में स्टेक विथ ब्रेकफास्टर (Stay with Breakfast) की सुविधा दी जाती है। उक्त दोनों प्ला न्सए पर भी डिस्काेउंट की सुविधा दी जा रही है। एस. विश्वनाथन ने बताया कि फ़ेस्टिवल के वेकेशन्स जैसे दशहरा, दीवाली, और क्रिसमस की छुट्टियों में फैमिली सहित टूर प्लान करने वाले टूरिस्ट्स के लिए निगम की होटल्स और रिसोर्ट में हमने फ्लैट 35% की छूट देने जा रहे हैं। जिसके लिए पर्याटकों को 30 सितंबर 2020 के पूर्व ही बुकिंग करना अनिवार्य होगा। इस सुविधा एवं बुकिंग की अधिक जानकारी के लिये पर्यटन निगम के टोल-फ्री नम्ब0र 1800-233-7777 से सम्प र्क एवं बेवसाईट www.mpstdc.com  पर विजिट कर सकते है।

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला