लद्दाख गतिरोध: गोगरा पोस्ट से पीछे हटीं दोनों देशों की सेनाएं, 12वें दौर की वार्ता में बनी थी सहमति

By अनुराग गुप्ता | Aug 06, 2021

लद्दाख। पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन के साथ जारी गतिरोध अब थमने लगा है। आपको बता दें कि भारत-चीन के बीच में 12वें दौर की सैन्य स्तर की वार्ता में सैनिकों की वापसी से संबंधित बचे हुए मुद्दों के समाधान के लिये स्पष्ट व गहन वार्ता हुई थी। जिसके बाद शुक्रवार को खबर सामने आई कि गोगरा पोस्ट से सैनिक वापस चले गए हैं। 

भारतीय सेना की तरफ से जारी किए गए बयान के मुताबिक पूर्वी लद्दाख में गोगरा पोस्ट से भारत-चीन सेना के बीच सैनिक पूछे हट गए हैं। 4 और 5 अगस्त के दिन यह प्रक्रिया पूरी हुई। दोनों देशों के सैनिक अपने स्थायी पोस्ट पर वापस लौट गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: लद्दाख में केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापित करने संबंधी विधेयक लोकसभा में पेश 

भारतीय सेना ने बताया कि भारत और चीन, दोनों देशों ने वार्ता को आगे बढ़ाने और पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर शेष मुद्दों का समाधान करने की प्रतिबद्धता जताई है। उन्होंने कहा कि भारतीय थल सेना, भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के साथ राष्ट्र की संप्रभुता बनाए रखने और पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर शांति बरकरार रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता