विनिवेश से एयर इंडिया की वृद्धि को बढ़ावा मिलेगा, बड़े विमानों का होगा बेहतर उपयोग: विमानन सचिव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 21, 2021

नयी दिल्ली। नागर विमानन सचिव राजीव बंसल के कहा कि एयर इंडिया के विनिवेश से राष्ट्रीय एयरलाइन कंपनी की आगे पेशेवर तरीके से वृद्धि होगी, जिसमें इसके बड़े आकार के विमानों का बेहतर उपयोग और विमान के अंदर मिलने वाले सेवाओं का उन्नयन शामिल है। बंसल एयर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में इसके प्रभारी भी हैं।

इसे भी पढ़ें: चालू वित्त वर्ष में अब तक 92,961 करोड़ रुपये का कर रिफंड जारी : आयकर विभाग

बंसल ने पीटीआई-से एक संक्षिप्त बातचीत में कहा, ‘‘हम अधिक कंपनियों के साथ खुश होंगे, क्योंकि यह बाजार में वर्चस्व और एकाधिकार को कम करता है और साथ ही प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देता है, जिससे आखिरकार उपभोक्ताओं को फायदा मिलता है।’’ उन्होंने बुधवार को कुशीनगर में एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन के बाद यह बात कही। बंसल ने कहा कि एयर इंडिया के विनिवेश से पेशेवर तरीके से विमानन कंपनी की वृद्धि होगी और उड़ान के दौरान वाई-फाई सहित विमानन में मिलने वाली सुविधाओं का उन्नयन होगा।

प्रमुख खबरें

Maharashtra: युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने के लिए CM Devendra Fadnavis ने शुरू की नई नीति

Starbucks चेन्नई में खोलेगी Global Capability Center, 800 लोगों को मिलेगा रोजगार

Bihar Building Bye laws 2026 के प्रारूप पर GoM बैठक में नियमों को सरल बनाने पर हुई चर्चा

Mumbai के मॉल में नकली PMO ID और हथियार संग घुसे दो आरोपियों को कोर्ट से मिली जमानत