Ganesh Shastra: पाश से लेकर चक्र तक गणपति बप्पा के अस्त्र सिखाते हैं आत्मसंयम और धर्म रक्षा के नियम

By अनन्या मिश्रा | Nov 11, 2026

गणपति बप्पा को विघ्नहर्ता गणेश और मंगलकर्ता के रूप में पूजा जाता है। भगवान गणेश को प्रथम पूजनीय देवता माना जाता है। भगवान गणेश का स्वरूप उनके बड़े कान, सूढ़, विशाल उदर और हाथों में विराजमान विभिन्न वस्तुओं से अधिक आकर्षक लगता है। आमतौर पर भगवान गणेश अपने हाथ में मोदक पकड़े देखा गया है, बप्पा का स्वरूप अत्यंत निराला है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भगवान गणेश के स्वरूप में दिखने वाले अस्त्र-शस्त्र भी जीवन की सभी बाधाओं को दूर करने और सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

हालांकि अधिकतर लोग गणपति बप्पा के स्वरूप में दिखने वाले उनके शस्त्रों की महिमा से अंजान हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको भगवान गणेश के 8 शस्त्रों की खासियत और उनके महत्व के बारे में बताने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Bhai Dooj 2026: 11 नवंबर को मनाया जा रहा भाई दूज का पर्व, Yamuna Snan करने से दूर होता है अकाल मृत्यु का भय

पाश

गणपति के हाथ में दिखने वाले वाला पाश बंधनों का प्रतीक होता है। आध्यात्मिक दृष्टि से यह व्यक्ति को अहंकार, मोह और नकारात्मक आदतों से मुक्त होने की प्रेरणा देता है।

अंकुश

यह हाथी को नियंत्रित करने वाला अस्त्र है। भगवान गणेश के अस्त्र के रूप में यह मन और इच्छाओं को को अनुशासित करने का प्रतीक माना जाता है। यह हमें सिखाता है कि यह सफलता के लिए सिर्फ प्रतिभा नहीं बल्कि आत्मसंयम की भी जरूरत होती है।

परशु

भगवान गणेश के हाथ में परशु यानी की कुल्हाड़ी को बुराइयों और बाधाओं को दूर करने वाले शस्त्र के रूप में देखा जाता है। इस शस्त्र का आध्यात्मिक संदेश होता है कि जातक को लोभ, क्रोध और अहंकार जैसी बुरी प्रवृत्तियों से दूर रहने की कोशिश करनी चाहिए।

त्रिशूल

भगवान गणेश के हाथ में मौजूद त्रिशूल प्रमुख शस्त्र में से एक है। यह शस्त्र सत्व, रजस और तमस जैसे तीन गुणों से संतुलित करने का काम करता है। इतना ही नहीं यह त्रिशूल जीवन में संतुलन को बनाए रखने और अपनी बुद्धि को नियंत्रण में रखने की प्रेरणा देता है।

कमल

जिस तरह से कीचड़ में कमल खिलकर अपनी सुंदरता को बनाए रखता है। ठीक उसी तरह से भगवान गणेश के हाथ में मौजूद कमल संसार में रहने के बाद भी नकारात्मकता को मन से दूर रहने का संदेश देता है।

धनुष और बाण

भगवान गणेश का यह शस्त्र को शत्रुओं के नाश के लिए है। यह शस्त्र हमें बुराइयों को दूर करने और अच्छाई को अपनाने का संदेश देता है।

गदा

भगवान गणेश के शस्त्र गदा को शक्ति और धर्म की रक्षा का प्रतीक माना जाता है। इसका संदेश यह होता है कि शक्ति का उपयोग अहंकार के लिए नहीं बल्कि सही कार्यों को करने और दूसरों की सहायता के लिए करना चाहिए।

चक्र

चक्र को भगवान गणेश के ऐसे शस्त्रों में से एक माना जाता है, जो सजगता, समय और विवेक का प्रतीक होता है। यह शस्त्र हमें यह बात याद दिलाता है कि समय का सदुपयोग और सही निर्णय जीवन को सही दिशा की तरफ प्रेरित करते हैं।

भगवान गणेश के इन अस्त्र-शस्त्रों का जीवन में अपना अलग महत्व है। यह सभी शस्त्र जीवन चक्र को नियंत्रित करते हुए व्यक्ति को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

प्रमुख खबरें

Arshdeep Singh ने समरीन कौर से की सगाई, न्यूजीलैंड की हसीन वादियों में घुटनों पर बैठकर पहनाई अंगूठी

KC Venugopal का BJP पर आरोप, परिसीमन के नाम पर दलों को साधने की कोशिश

जमीन के नीचे छिपा है ईरान का खतरनाक शहर! सामने आया मिसाइलों का ऐसा वीडियो, जिसे देख दंग रह गई दुनिया

सुनेत्रा पवार की NCP के 22 विधायक छोड़ सकते हैं पार्टी, Sanjay Raut का दावा