जमीन के नीचे छिपा है ईरान का खतरनाक शहर! सामने आया मिसाइलों का ऐसा वीडियो, जिसे देख दंग रह गई दुनिया

By एकता | Nov 11, 2026

ईरान की सेना इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने अपने एक नए अंडरग्राउंड 'मिसाइल शहर' का वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में जमीन के नीचे बने विशाल ठिकाने पर बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों के साथ-साथ उनके लॉन्च सिस्टम की लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं।

आईआरजीसी से जुड़ी समाचार एजेंसी तस्नीम ने मंगलवार को इस खुफिया ठिकाने की तस्वीरें और फुटेज जारी कीं। हालांकि, सुरक्षा कारणों से यह नहीं बताया गया है कि यह भूमिगत अड्डा कहां स्थित है और इसमें कुल कितनी मिसाइलें रखी गई हैं। युद्ध की स्थिति बनने के बाद यह तीसरा मौका है, जब ईरान ने दुनिया के सामने अपने ऐसे भूमिगत ठिकानों की झलक पेश की है।

अमेरिका और दुश्मनों को ताकत का सीधा संदेश

ईरान ने यह वीडियो ऐसे समय में जारी किया है, जब अमेरिका ने उस पर कड़े प्रतिबंध लगाए हुए हैं और नौसैनिक मोर्चे पर दबाव बढ़ा रहा है। 'गल्फ न्यूज' के मुताबिक, ईरान इस वीडियो के जरिए यह संदेश देना चाहता है कि बाहरी दबाव और हमलों की आशंका के बावजूद उसकी सैन्य ताकत पहले जैसी मजबूत है।

वीडियो सामने आने के दौरान आईआरजीसी कमांडर माजिद मौसवी ने चेतावनी देते हुए कहा, "अगर जरूरत पड़ी, तो ईरान इस पूरे इलाके में और इसके बाहर भी अपने दुश्मनों के ठिकानों पर जोरदार हमला करने में पूरी तरह सक्षम है।"

इसे भी पढ़ें: ब्रिटेन के RAF Fairford बेस पर हमले की साजिश, अमेरिका में तीन लोगों पर आरोप

जमीन के नीचे ही तैयार हो रही हैं मिसाइलें और ड्रोन

ईरान अब सिर्फ मिसाइलें छिपा नहीं रहा, बल्कि जमीन के नीचे ही उनका निर्माण भी कर रहा है। आईआरजीसी के प्रवक्ता हुसैन मोहेबी ने बताया, "ईरान ने मिसाइल और ड्रोन बनाने वाले कारखानों को सतह से हटाकर पूरी तरह अंडरग्राउंड कर दिया है। ये जगहें केवल हथियार रखने के गोदाम नहीं हैं, बल्कि ये पूरे के पूरे 'मिसाइल बनाने वाले शहर' हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "ईरान के पास हथियार तैयार करने की अपनी तकनीक है। इसका बड़ा फायदा यह है कि अगर दुश्मन भारी बमबारी भी कर दे, तब भी हमारे मिसाइल और ड्रोन बनाने का काम बिना रुके चलता रहेगा।" ईरान की आईआरजीसी एयरोस्पेस फोर्स इन ठिकानों का संचालन करती है, ताकि हवाई हमलों के दौरान भी जवाबी हमले की ताकत बची रहे।

प्रमुख खबरें

Arshdeep Singh ने समरीन कौर से की सगाई, न्यूजीलैंड की हसीन वादियों में घुटनों पर बैठकर पहनाई अंगूठी

KC Venugopal का BJP पर आरोप, परिसीमन के नाम पर दलों को साधने की कोशिश

Ganesh Shastra: पाश से लेकर चक्र तक गणपति बप्पा के अस्त्र सिखाते हैं आत्मसंयम और धर्म रक्षा के नियम

सुनेत्रा पवार की NCP के 22 विधायक छोड़ सकते हैं पार्टी, Sanjay Raut का दावा