दिव्यांग क्रिकेट संघ ने लगाई BCCI से मदद की गुहार, जानें क्या है मामला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 01, 2019

नयी दिल्ली। इंग्लैंड में हुई दिव्यांग टी20 विश्व क्रिकेट श्रृंखला के पहले आयोजन की विजेता बनी भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्यों को कोई वित्तीय मदद नहीं मिली जिसके बाद भारतीय दिव्यांग क्रिकेटर संघ (पीसीसीएआई) के महासचिव रवि चौहान ने बीसीसीआई के प्रशासकों की समिति (सीओए) से मदद की गुहार लगायी है। बीसीसीआई के चुनाव के बाद लोढ़ा समिति के मुताबिक, दिव्यांग क्रिकेटर संघ का बीसीसीआई में विलय हो जाएगा। चौहान ने कहा कि फिलहाल दिव्यांग क्रिकेटरों को कोई मदद नहीं मिल रही जिससे उनके लिए खेल को जारी रखना काफी मुश्किल है। 

चौहान ने शनिवार को कहा कि मैंने सीओए सदस्यों डायना मैडम (इडुल्जी) और विनोद राय से अपने खिलाड़ियों के लिए कुछ वित्तीय मदद देने की मांग की हैं। बीसीसीआई अगर खिलाड़ियों को कुछ नकद राशि देती है तो इससे खेल को जारी रखने मदद के साथ उनका मनोबल भी बढ़ेगा।

इसे भी पढ़ें: आगामी सत्र के लिए BCCI ने 17 नए अंपायरों को किया शामिल

चौहान ने कहा कि जिस तरह विदर्भ क्रिकेट संघ ने स्थानीय खिलाड़ी और विश्व विजेता टीम के सदस्य गुरुदास राउत का सम्मान किया उससे दूसरे राज्य इकाइयों को भी सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा,  कि विदर्भ क्रिकेट संघ ने लोढ़ा समिति की सिफारिशों को अपना लिया है और उन्होंने गुरूदास को दो लाख रूपये से सम्मानित किया। सभी खिलाड़ियों को उन्ही राज्य संघों से ऐसी मदद की जरूरत है।

प्रमुख खबरें

मोदी का वादा याद दिलाकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में प्रस्ताव पेश: उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से मांगा पूर्ण राज्य का दर्जा

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!